1000 साल पहले महलों में किस तरह के होते थे टॉयलेट, आज देख भी लीजिए

21 Jan, 2025

Akarsh Shukla

अक्सर भारत में इंडियन और विदेशी टॉयलेट को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं. कई लोग अलग-अलग तरह के टॉयलेट में कंफर्टेबल होते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से करीब 1000 साल पहले भी महल में रहने वाले लोग टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक पुराने महल की तस्वीर सामने आई है, जिसमें टॉयलेट देखा जा सकता है.

करीब 1 हजार साल पुराने इस प्राचीन किले में एक टॉयलेट देखने को मिल रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

बताया गया कि किलों में जो टॉयलेट होते थे, वो दीवार से सटाकर बाहर की ओर बनाए जाते थे, जिससे गंदगी किले से बाहर, सीधे नीचे गिर जाती थी.

कई बार ये गंदगी सीधे पानी के सोर्स में गिर जाती थी. कई बार गंदगी को उठाने के लिए लोग नियुक्त किए जाते थे.

किले में उंचाई पर बने टॉयलेट में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं. पतले रास्ते से ऊपर की ओर जाने पर अंदर एक उठा हुआ प्लेटफॉर्म दिख रहा है, जिसमें खुला शाफ्ट बना है.

ये नीचे तक खुला है. इसी पर बैठकर लोग मल त्याग सकते थे. ये बेहद छोटा सा कमरा है. इस टॉयलेट को देखकर बहुत से लोगों ने हैरानी जताई है.

Thanks For Reading!

Next: अफगानिस्तान के लोग भारत को किस नाम से बुलाते हैं? जवाब कर देगा हैरान

Find Out More