कब और कैसे हुआ टूथब्रश अविष्कार? 90% को नहीं पता होगा जवाब

22 Aug, 2025

Rishabh Kumar

हमारी सुबह की शुरुआत हमेशा ब्रश करने से होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टूथब्रश का आविष्कार किसने किया था?

हम रोज टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके आविष्कार की कहानी बहुत रोचक है.

आधुनिक टूथब्रश का आविष्कार विलियम एडिस नामक व्यक्ति ने किया था.

साल 1770 में लंदन की न्यूगेट जेल में एडिस कैदी के रूप में बंद थे.

उन्होंने खाने से बची हुई हड्डी ली और उसके एक सिरे में छेद किया.

उस छेद में एडिस ने जानवरों के बाल पिरोकर पहला टूथब्रश जैसा उपकरण बनाया.

साल 1780 में उन्होंने इसे और बेहतर बनाकर आज के टूथब्रश का रूप दिया.

उनके बनाए ब्रश में घोड़े, सूअर के बाल और कभी-कभी पंखों का इस्तेमाल होता था. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने 'विस्डम टूथब्रश' नाम से कंपनी शुरू की और बड़े पैमाने पर उत्पादन किया.

Thanks For Reading!

Next: दुनिया की सबसे खतरनाक जेलीफिश, मिनटों में ले सकती है जान!

Find Out More