वो कौन सा फल है जो खाने के साथ ही कपड़े धोने के भी काम आता है

23 Jan, 2025

Shivani sharma

​भारत में बहुत सी तरह के मौसमी फलों का उत्‍पाद‍न बड़ी मात्रा में किया जाता है. ​आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल खाने के साथ कपड़े धोने के लिए भी किया जाता है.

इस फल नाम है बेल (Bael Fruit). इस फल का सेवन हम में से सब ने कभी न कभी तो किया होगा.

जानकारी के मुताबिक बेल को सबसे प्राचीन पेड़ों में से एक माना जाता है. इसका इस्तेमाल शर्बत बनाने के लिए किया जाता है वहीं, इसका इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए भी किया जाता है.

इसी के साथ आपको बता दें कि बेल फल का गूदा केवल खाने या खाद्य पदार्थों के तौर पर ही इस्तेमाल नहीं होता बल्कि डिटर्जेंट का भी काम करता है.

माना जाता है कि इस फल का गूदी डिटरजेंट की तरह काम करता है. इसे लेकर जब कपड़ों पर रगड़ते हैं तो इससे कपड़ों की गंदगी दूर हो जाती है और इससे कपड़ो पर चमक नजर आने लगती है.

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. india.com दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: खाना खाते ही तुरंत वॉक करना सेहत के लिए अच्छा या नुकसानदेह? जानिए

Find Out More