महात्मा गांधी से पहले नोटों पर छपती थी किसकी तस्वीर? कब हुआ बदलाव

18 Jan, 2025

Akarsh Shukla

वर्तमान में भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपी होती है, लेकिन 5 दशक पहले नोटों पर किसी और की तस्वीर हुआ करती थी.

आपको बता दें कि आजादी से पहले भारतीय नोटों पर ब्रिटिश राजा की तस्वीर छपी होती थी. आजादी के बाद सरकार ने नोटों से राजा का चित्र हटाकर सारनाथ के अशोक स्तंभ को जगह दी.

1969 में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी पर 100 रुपये के स्मारक नोट पर पहली बार गांधीजी का चित्र छापा गया.

1987 में 500 रुपये के नोट पर मुस्कुराते हुए गांधीजी की तस्वीर के साथ नई सीरीज शुरू हुई.

इससे पहले नोटों पर तंजौर मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया और अशोक स्तंभ जैसे प्रतीकों का उपयोग होता था.

1953 में पहली बार हिंदी को नोटों पर प्रमुखता से स्थान दिया गया और 'रुपया' का हिंदी बहुवचन 'रुपये' तय हुआ.

1954 में उच्च मूल्य के नोट (1000 रुपये, 5000 रुपये, 10000 रुपये) फिर से शुरू किए गए, जिन्हें 1978 में बंद कर दिया गया.

1980 के दशक में साइंस, टेक्नोलॉजी और भारतीय कला को दर्शाने वाले नोट डिजाइन किए गए.

1996 में नई 'महात्मा गांधी सीरीज' शुरू हुई, जिसमें वॉटरमार्क, विंडो सुरक्षा धागा और इंटैग्लियो प्रिंट जैसी सुरक्षा विशेषताएं जोड़ी गईं.

Thanks For Reading!

Next: महाकुंभ में शाहरुख-सलमान ने लगाई आस्था की डुबकी, करीना को भी देख लीजिए

Find Out More