क्यों होता है हवाई जहाज का रंग सफेद?

28 Sep, 2023

India.com Hindi News Desk

हम सभी को बचपन से ही उड़ते हुए प्लेन को देखने का बहुत शौक होता है.

फिर चाहे वो किसी भी देश का हो. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों Aeroplane का रंग सफेद होता है.

क्या आपको पता है इसके पीछे एक नहीं कई तकनीकी कारण होते हैं चलिए जानते हैं.

सूरज की रोशनी को करता है रिफ्लेक्ट- हवाई जहाज के सफेद रंग के पीछे का सबसे बड़ा कारण हैं कि यह सूरज की रोशनी को बहुत अच्छे से रिफ्लेक्ट करता है.

विमान का रंग सफेद रंग होगा गर्मी को एब्‍जॉर्ब नहीं करता जिससे विमान की मशीनरी लंबे समय तक सही रहती है.

क्रैक और डेंट का पता चलता है- हवाई जहाज के सफेद रंग से बॉडी पर किसी भी तरह के क्रैक और डेंट का आसानी से पता चल जाता है.

यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि छोटा सा क्रैक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है.

यही नहीं रात के अंधेरे में भी सफेद रंग के विमान को आसानी से देखा जा सकता है.

जमीन से लेकर जंगल में रात में इसे ढूंढ़ना होता है आसान- दुर्घटना की स्थिति में सफेद रंग के विमान को ढूंढ़ना काफी आसान हो जाता है.

विमान में तेल के लीकेज का आसानी से चलता है पता- अगर विमान में किसी भी तरह का तेल लीकेज होता है तो विमान की की बॉडी पर आसानी से दिख जाता है.

Thanks For Reading!

Next: कुत्ते को जिंदा निगल गया अजगर, मगर हो गई हालत खराब

Find Out More