पुरुषों से ज्यादा कैसे जीती हैं महिलाएं? वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

19 Jan, 2025

Akarsh Shukla

महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से लगभग तीन साल अधिक होती है, और यह अंतर समाज में हुए तमाम बदलावों के बावजूद स्थिर रहा है.

स्वीडन जैसे देशों में ऐतिहासिक आंकड़े बताते हैं कि 1800 में भी महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से दो साल अधिक थी, और आज यह अंतर बढ़कर चार साल हो गया है.

इसके पीछे का वैज्ञानिकों ने कारण बताया उसे जानकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे. महिलाओं के पास दो एक्स क्रोमोसोम होते हैं.

जबकि पुरुषों के पास एक एक्स और एक वाय क्रोमोसोम होता है. एक्स क्रोमोसोम की 'डबल कॉपी' महिलाओं को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है.

मासिक धर्म चक्र के कारण महिलाओं की हृदय गति नियमित रूप से तेज़ होती है, जो उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकती है.

पुरुषों का लंबा कद और अधिक कोशिकाएं उनके शरीर पर अधिक दबाव डालती हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान और उम्र कम होने का खतरा बढ़ जाता है.

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन, जो पुरुषों के शरीर के गुणों को नियंत्रित करता है, उम्र कम करने का एक संभावित कारण हो सकता है.

ओस्ट्रोजेन हार्मोन, जो महिलाओं में पाया जाता है, एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों को खत्म करता है.

चिंपांजी और गोरिल्ला जैसे अन्य प्राणियों में भी मादाएं नर के मुकाबले अधिक समय तक जीवित रहती हैं, जो यह दर्शाता है कि यह अंतर केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है.

Thanks For Reading!

Next: सुपरमैन लुक में छा गए शाहरुख-सलमान, ऋतिक रोशन तो होश उड़ा देंगे

Find Out More