भारत का इकलौता प्रदेश जहां नहीं पाया जाता एक भी सांप
18 Jan, 2025
Akarsh Shukla
दुनिया भर में सांपों की हजारों प्रजातियां हैं. जिनमें से कुछ बहुत ज्यादा खतरनाक है. इनके काटने से मौत पक्की है.
सांपों की अलग-अलग प्रजाति दुनिया के लगभग हर कोने में पाई जाती है, लेकिन भारत के एक प्रदेश में कोई सांप नहीं पाया जाता.
जी हां, एक रिपोर्ट के अनुसार देश में पाए जाने वाले 17 फीसदी सांप जहरीले या विषैले होते हैं, जबकि अन्य में जहर नहीं होता.
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में कोई सांप नहीं पाया जाता.
लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना है, जहां की आबादी लगभग 64000 है. यहां 96 फीसदी मुसलमान हैं.
लक्षद्वीप की वनस्पति और जीव के मुताबिक ये प्रदेश स्नेक फ्री है. दिलचस्प बात ये है कि यहां एक भी कुत्ता नहीं है.
इसके पीछे की वजह लक्षद्वीप प्रशासन की कोशिशें हैं, जो स्टेट को सांप और कुत्ता फ्री बनाने के लिए की जा रही हैं.
यही वजह है कि इस केंद्र शासित प्रदेश को रेबीज फ्री स्टेट भी कहा जाता है. यहां सैलानियों को भी कुत्ता लाने की इजाजत नहीं है.
अगर बात करें दुनिया की तो न्यूजीलैंड में भी आज तक एक भी सांप नहीं मिला.
Thanks For Reading!
Next: महात्मा गांधी से पहले नोटों पर छपती थी किसकी तस्वीर? कब हुआ बदलाव
Find Out More