दुनिया के वो देश जहां ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा एक भी सांप
29 Jan, 2025
Akarsh Shukla
हिंदू धर्म में सांपों को पवित्र माना जाता है और भारत में इनकी कई प्रजातियां हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां एक भी सांप नहीं पाया जाता.
यूरोप महाद्वीप के पश्चिमी छोर पर स्थित आयरलैंड एक ऐसा देश है जहां सांपों का नामोनिशान तक नहीं है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि आयरलैंड में सांपों की कोई प्रजाति कभी रही ही नहीं. यहां तक कि जीवाश्म रिकॉर्ड में भी इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता.
आयरलैंड में सांपों से जुड़ी एक पौराणिक कहानी है, जिसमें कहा गया है कि संत पैट्रिक ने 40 दिन तक उपवास करके सारे सांपों को देश से निकालकर समुद्र में फेंक दिया.
दूसरी मान्यता यह है कि आयरलैंड की ठंड और जलवायु इतनी कठोर थी कि सांप जीवित ही नहीं रह पाए और विलुप्त हो गए.
आयरलैंड की तरह, न्यूजीलैंड भी एक ऐसा देश है जहां सांप नहीं पाए जाते. यह देश प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित है.
न्यूजीलैंड में जंगली जानवरों की कई प्रजातियां मिलती हैं, लेकिन सांपों का कोई अस्तित्व नहीं है.
सांपों की अनुपस्थिति का एक बड़ा कारण यह है कि ये देश भौगोलिक रूप से ऐसे इलाकों में स्थित हैं जहां सांपों का पहुंचना कभी संभव ही नहीं हुआ.
सांपों से डरने वाले लोगों के लिए आयरलैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही किसी जन्नत से कम नहीं हैं, जहां सांपों का कोई खतरा नहीं है.
सांपों से मुक्त इन देशों की खासियतें न केवल पौराणिक कहानियों में रोचक हैं, बल्कि यह साबित करती हैं कि प्रकृति हर जगह एक समान नहीं होती.
Thanks For Reading!
Next: इन 6 देशों के लोग खाते हैं सांप का मांस, भारत भी है शामिल