अकबर के इस किले में था 'भीम का गदा', आज भी मिलता है सबूत
21 Jan, 2025
Akarsh Shukla
मुगल काल के शहंशाह अकबर ने अपने शासन में देशभर में कई जगह किलों का निर्माण कराया.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य किले का निर्माण भी अकबर ने कराया था. कहा जाता है कि दिल्ली के लाल किले की सुरंग उससे जुड़ी हुई है.
प्रयागराज इन दिनों महाकुंभ के लिए काफी सुर्खियों में है. ये शहर अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रयागराज के किले में स्थित अशोक स्तंभ को कभी 'भीम का गदा' कहा जाता था.
स्तंभ की विशालता और आकार ने लोगों को महाभारत काल की याद दिलाता है. स्तंभ की लंबाई 35 फीट और भार 493 कुंटल है.
इस स्तंभ को महाभारत के पात्र भीम से जोड़ा गया, इस स्तंभ पर लिखे अभिलेख लंबे समय तक रहस्य बने रहे, क्योंकि प्राचीन ब्राह्मी लिपि को पढ़ने में लोग असमर्थ थे.
इसे कई बार गिराया और खड़ा किया गया, और वर्तमान में यह 1838 में अंग्रेजों द्वारा फिर से स्थापित किया गया.
इतिहासकार जेम्स प्रिंसेप और पंडित राधाकांत शर्मा ने पहली बार इसके अभिलेखों को पढ़ने का प्रयास किया.
अभिलेखों के अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि यह स्तंभ सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया था और इसे कौशांबी से लाकर प्रयागराज में स्थापित किया गया.
Thanks For Reading!
Next: दिल्ली में मुसलमानों की संख्या जानकर चौंक जाएंगे आप