बंगाल: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, अंडे-पत्थर फेंककर किया अटैक

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:May 30, 2026 5:24 PM IST

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान हमला और विरोध का मामला सामने आया है. पोस्ट-पोल हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे बनर्जी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

तृणमूल कांग्रेस सांसद (टीएमसी) अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर दौरे पर थे, तो स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया. ममता बनर्जी के भतीजे वहां पर पोस्ट-पोल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, भीड़ ने उनके ऊपर अंडे और पत्थर फेंके. हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा कर्मियों को तुरंत अभिषेक को घेरकर वहां से निकालना पड़ा. घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें TMC सांसद हेलमेट पहने नजर आए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.

Advertising
Advertising

चोर-चोर के नारों से गूंजा इलाका

इतना ही नहीं, घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि सुरक्षा कर्मी लगातार उन्हें भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे थे. इलाके में तनाव इतना बढ़ गया कि कुछ समय के लिए स्थिति कंट्रोल से बाहर नजर आई. बताया जा रहा है कि कई लोग बनर्जी के दौरे का विरोध कर रहे थे और पोस्ट-पोल हिंसा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे. इस घटना के बाद बंगाल में राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया है.

अभिषेक ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

हमले के बाद, अभिषेक बनर्जी ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना BJP प्रायोजित है. बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा, देखिए उन्होंने क्या किया है, यही इनका लोकतंत्र है. अभी एक महीना भी नहीं हुआ और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई. बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से खतरे की आशंका थी, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि प्रशासन को पहले ही उनके दौरे की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन फिर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए. उन्होंने कहा, जब तक पुलिस और सुरक्षा बल यहां सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करते, मैं यहां से नहीं जाऊंगा. बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग घर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया. इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है.

पोस्ट-पोल हिंसा को लेकर बढ़ी राजनीति

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पश्चिम बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा को लेकर पहले से ही सियासत गरमाई हुई है. अभिषेक बनर्जी प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन उनका यह दौरा बड़े विवाद में बदल गया. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें