बाबुल सुप्रियों ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट, बोले- दिलीप घोष खबरों में रहने की करते हैं कोशिश

इस पोस्ट में उन्होंने बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष और टीएमसी के कुणाल घोष पर निशाना साधा है. उन्होंने दिलीप घोष को लेकर यह कहा है कि दिलीप घोष बस खबरों में रहने की कोशिश करते हैं.

Published date india.com Published: August 2, 2021 11:05 AM IST
BJP leader Babul Supriyo

कोलकाता: बीते कुछ दिनों पहले भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियों ने राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया था. वहीं इस बार उन्होंने फिर से फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में उन्होंने बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष और टीएमसी के कुणाल घोष पर निशाना साधा है. उन्होंने दिलीप घोष को लेकर यह कहा है कि दिलीप घोष बस खबरों में रहने की कोशिश करते हैं.

दिलीप घोष और कुणाल को लेकर बाबुल सुप्रियों ने लिखा है कि मेरे फैसले पर आपलोगों ने जो कहा है, वह मैंने पढ़ा है. हर कोई अपने हिसाब से मेरी बातों का मतलब निकाल रहा है. साथ ही मेरा समर्थन या विरोध कर रहा है. कुछ लोग अपने हिसाब से भाषा का इस्तेमाल भी कर रहे हैं. यह सब स्वीकार है मुझे. लेकिन मैं अपने काम से जवाब दूंगा. काम के लिए सांसद या मंत्री होना जरूरी है क्या?

उन्होंने आगे लिखा कि मैं अब मैं अपने गाने और शो पर फोकस करना चाहता हूं. अब मेरे पास काफी समय होगी. काफी सकारात्मक उर्जा बचेगी. इनका इस्तेमाल अच्छे कार्यों के लिए करूंगा. बता दें कि जब बाबुल सुप्रियों ने सोशल मीडिया पर राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया था. तब बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि क्या उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है. किसी का राजनीति में आना या इसे छोड़ना उसका खुद का फैसला हो सकता है. लेकिन फेसबुक पर पोस्ट लिखकर राजनीति नहीं छोड़ी जाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.