By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- West Bengal
- Babul Supriyo Hospitalised After Chest Pain
सीने में दर्द की शिकायत के बाद बाबुल सुप्रियो अस्पताल में भर्ती, जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन
Babul Supriyo Health Update: पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार दोपहर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Babul Supriyo Health Update: पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार दोपहर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo News) को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उनकी मेडिकल जांच की गई.
उन्होंने कहा कि एंजियोग्राफी से पता चला है कि मंत्री को ‘कोरोनरी आर्टरी (धमनी) संबंधी मामूली बीमारी’ है. अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘फिलहाल किसी हृदय संबंधी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है और उनका इलाज किया जाएगा.’
अधिकारी ने बताया कि बालीगंज के 52 वर्षीय विधायक सुप्रियो को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. सुप्रियो के पास सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भी है.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
West Bengal Exit Polls 2026: बंगाल के 7 एग्जिट पोल में 5 ने BJP की बनाई सरकार, 2 में ममता की वापसी, देखें सभी नतीजे
-
Poll Of Exit Polls: असम में फिर भगवा सरकार, बंगाल में TMC की वापसी, केरल में उलटफेर, देखिए सभी एग्जिट पोल के नतीजे
-
Bengal Elections: बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग आज, भबानीपुर में ममता और सुवेंदु का 'सुपरहिट' मुकाबला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें