Bengal Polls 2021: दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पत्नी भी पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने रविवार को कहा कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 (Covid-19) की जांच में संक्रमित पाए गए हैं.

Published date india.com Published: April 25, 2021 2:35 PM IST
Bengal Polls 2021: दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पत्नी भी पॉजिटिव
Tollygunge Assembly Election Result 2021 LIVE

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने रविवार को कहा कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 (Covid-19) की जांच में संक्रमित पाए गए हैं. इसलिए 26 अप्रैल को आसनसोल में वह मतदान नहीं कर पाएंगे. मालूम हो कि बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से आसनसोल क्षेत्र के BJP प्रत्याशियों के साथ रहेंगे और घर से स्थिति पर नजर रखेंगे.

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया, ‘मैं और मेरी पत्नी दोनों जांच में संक्रमित पाए गए हैं. मैं दूसरी बार संक्रमित हुआ हूं. बहुत दुखद है कि मैं आसनसोल में मतदान नहीं कर पाऊंगा. मेरा 26 अप्रैल के चुनाव में वहां सड़कों पर होना भी जरूरी था जहां ‘हताश’ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान में खलल डालने के लिए पहले ही अपने आतंक तंत्र को काम पर लगा दिया है.’

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘हालांकि, TMC आतंक तंत्र जिनसे मैं 2014 से सही ढंग से निपट रहा हूं, वे ज्यादा खुश न हों, क्योंकि मैं अपने कमरे से अपनी ड्यूटी करूंगा और वहां 9 की 9 सीट जीतने के लिए हरसंभव तरीके से अपने प्रत्याशियों के साथ मानसिक रूप से मौजूद रहूंगा.’ आसनसोल से दो बार सांसद रहे सुप्रियो इस बार टॉलीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां मतदान पहले ही हो चुका है.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.