Bengal BJP Crisis: भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी हुए बागी, बाबुल सुप्रियो आज ममता बनर्जी से करेंगे मुलाकात

भाजपा से नाता तोड़कर तृणमूल कांग्रेस में सामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियों आज शाम 4 बजे ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं.

Published date india.com Published: September 20, 2021 3:50 PM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा में रायगंज से भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में रायगंज से भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी

Bengal BJP Crisis: बंगाल भाजपा पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है. एक एक कर भाजपा के विधायक बंगाल में बागी होते जा रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं. इस बार पार्टी से नाराजगी जताते हुए भाजपा के रायगंज से विझायक कृष्ण कल्याणी बागी हो गए हैं. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए कहा है कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वे जल्द ही अपने अपने राजनीतिक भविष्य पर फैसला करेंगे. वहीं भाजपा से नाता तोड़कर तृणमूल कांग्रेस में सामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियों आज शाम 4 बजे ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं.

वहीं भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी का कहना है कि भाजपा छोड़ने वालों को जरूर कोई गंभीर शिकायतें रहीं होंगी जिनपर पार्टी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों से खुद को दूर कर लिया है और मैंने मुद्दों के समाधान के लिए एक दी है, अन्यथा मुझे सोचना होगा. बता दें कि कल्याणी ने अपनी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा नहीं की है लेकिन उन्होंने अन्य पार्टी में शामिल होने पर लेकर कहा है कि वे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. सही निर्णय लेने तक वह अपने निर्णय को सार्वजनिक नहीं करेंगे.

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के कई विधायक व नेता पार्टी से किनारा कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. मकुल रॉय और बाबुल सुप्रियो जैसे कद के भाजपा नेताओं ने भी भाजपा से किनारा कर लिया है. बता दें बाबुल सुप्रियों आज ममता बनर्जी से मुलाकर करने वाले हैं. वहीं उन्होंने बीते दिनों कहा कि मुझे उस पार्टी (TMC) से काफी प्यार और समर्थन मिला है, जिसके साथ मेरे रिश्ते खराब रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.