Bengal Me Kab Khulenge School: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होने के बाद ज्यातार राज्यों में कई गतिविधियों को पाबंदियों के साथ शुरू कर दिया गया है. कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों को भी फिर से खोला गया है. वहीं, कुछ राज्य संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ऐहतियात बरत रहे हैं. इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee On Reopening School) ने भी राज्य में स्कूलों को खोले जाने को लेकर बात की. ममता बनर्जी ने कहा कि हम दुर्गा पूजा के बाद एक बार फिर स्कूलों को खोल सकते हैं.
ममता बनर्जी ने कहा कि, हम अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन करके दुर्गा पूजा के बाद स्कूल फिर से खोल सकते (Bengal Me Kab Khulenge School) हैं. हालांकि अगर तीसरी लहर (Third Wave) आती है तो हमें अपने फैसले पर फिर से विचार करना पड़ सकता है.
उधर, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बीच स्कूल परिसरों को फिर से खोलने पर हो रही चर्चा का तत्काल कोई जवाब नहीं है. सेन ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि स्कूलों के बंद रहने से बच्चों को बहुत नुकसान हो रहा है, लेकिन अगर स्कूल फिर से खुलते हैं तो उनके स्वास्थ्य की चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में, इसी मुद्दे पर दो समूहों के बीच एक बहस चल रही है. भारत में, अलग-अलग राय हैं. लेकिन, पूर्वी बीरभूम में जो बात लागू हो सकती है, वह पश्चिमी बांकुरा में लागू नहीं हो सकती है. कोई पहले से तैयार जवाब नहीं नहीं हो सकता है। अभी तात्कालिक जवाब यही है कि स्थिति ऐसी नहीं है.’
वर्तमान परिदृश्य में मूल्यांकन मॉडल के बारे में सेन ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करना और साझा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि अगर हम मूल्यांकन पर जोर भी देते हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि क्या यह आखिरी चीज है. ज्ञान हासिल करना और साझा करना पहले आता है. यह मानने के कारण हैं कि इस मुद्दे को विभिन्न पक्षों और पहलुओं से देखा जाना चाहिए.’
सेन ने कहा, ‘जब हम पहली बार कुछ सीखते हैं, जब हम पहली बार चीजों को समझते हैं …. क्या यह मूल्यांकन से जुड़ा हुआ है? हमें गौर करना होगा. मूल्यांकन निश्चित रूप से उपयोगी होगा, लेकिन कितना और किस तरह से? हमें देखना होगा कि क्या मूल्यांकन और वास्तविक शिक्षा के बीच कोई संबंध है.’
(इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.