Bengal News Today: ममता बनर्जी की कम नहीं हो रही मुश्किलें! अब दर्ज हुई FIR, जानिये क्या है पूरा मामला

Bengal News Today ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ कोलकाता में एक FIR दर्ज की गई है. बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है.

Written by: Parinay Kumar
Updated: June 12, 2026, 4:48 PM IST

Bengal News Today: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख (TMC) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक,  ममता के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है.

ममता के खिलाफ क्यों दर्ज हुई शिकायत?

कोलकाता के तुषार कांति दास ने ममता बनर्जी के खिलाफ दी अपनी शिकायत में TMC प्रमुख के खिलाफ यह आरोप लगाया गया है कि रैली में दिए गए भाषण से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है और लोगों में अशांति फैल सकती है. मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का है.पुलिस को दिये शिकायत के मुताबिक, एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने यह बयान दिया था. तुषार कांति दास ने मामले में कार्रवाई की मांग भी की है.

मई में भी दर्ज हुई थी एक FIR

इस साल मई में एक वकील की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में ममता बनर्जी के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई थी. यह शिकायत 20 मई को सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में वकील रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह ने दर्ज कराई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था और कई बार फॉलो-अप करने के बाद ही FIR स्वीकार की गई.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, ममता बनर्जी की दो टिप्पणियों (एक 2025 में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान और दूसरी विधानसभा चुनाव से पहले धर्मतला में विरोध प्रदर्शन के दौरान) ने ‘पूरे भारत और दुनिया भर में लाखों सनातनी हिंदुओं’ की भावनाओं और मान्यताओं को गहरी चोट पहुंचाई थी.

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने कथित तौर पर एक भड़काऊ बयान दिया था. बयान में कहा गया था कि अगर कोई खास समुदाय हिंदुओं पर हमला करता है तो ‘उनके 12 टा बेजे जाबे.’यह एक बंगाली मुहावरा है जिसका मतलब है गंभीर परिणाम भुगतना.

(इनपुट; ANI)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.