By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- West Bengal
- Black Fungus Or Mucormycosis Is A Scheduled Disease In West Bengal
पश्चिम बंगाल सरकार ने Black Fungus को अधिसूचित रोग घोषित किया
Black Fungus or Mucormycosis: पश्चिम बंगाल सरकार ने हालात की गंभीरता और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मद्देनजर म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस को 'अधिसूचित रोग' घोषित कर दिया है.
Black Fungus or Mucormycosis: पश्चिम बंगाल सरकार ने हालात की गंभीरता और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मद्देनजर म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस को ‘अधिसूचित रोग’ घोषित कर दिया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि डॉक्टरों के लिये म्यूकोरमाइकोसिस का पुष्ट या संदिग्ध मामला सामने आने पर अधिकारियों को इसकी जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है.
आदेश में कहा गया है कि इसके तहत रोगी की निजी जानकारी समेत सभी संबंधित जानकारियों को साझा किया जाना जरूरी है.
राज्य में ब्लैक फंगस के चलते अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार तक 10 लोगों का इस बीमारी का इलाज चल रहा था.
Also Read:
-
महिलाओं को फ्री बस राइड, हर परिवार को हेल्थ कवर! बंगाल में 1 जून से शुरू होंगी ये बड़ी योजनाएं
-
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी एक्शन में, ममता बनर्जी के करीबी अधिकारियों का तबादला, इन नौकरशाहों को मिली ताकत
-
West Bengal CM: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखिए पूरी लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें