By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- West Bengal
- I Thank Mamata Didi For Giving Me A Chance In The Playing 11 Says Babul Supriyo
सम्बन्ध खराब थे, फिर भी TMC में सम्मान मिला, ममता दीदी का आभारी हूं: बाबुल सुप्रियो
बीजेपी से टीएमसी में शामिल होने वाले बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया है.
नई दिल्ली: मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे सांसद बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी से टीएमसी में शामिल होने के बाद अपनी राजनीतिक पारी को लेकर एक बार फिर बयान दिया है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मुझे उस पार्टी से प्यार और समर्थन मिला, जिसके साथ मेरे संबंध खराब थे.
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं ममता दीदी (ममता बनर्जी) का आभारी हूँ, अभिषेक बनर्जी और टीएमसी का भी आभारी हूँ, जिन्होंने उन्होंने प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका दिया. बाबुल ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का वाकिफ हूँ. मैं पिछले सात सालों से राजनीति में हूँ. टीएमसी में शामिल होकर मैं अच्छा महसूस कर रहा हूँ और ये समाज सेवा के लिए अच्छा मौका है.
इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले दल का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल के विकास के लिये कड़ी मेहनत करेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या वह आसनसोल सीट से भाजपा सांसद के तौर पर इस्तीफा देंगे, सुप्रियो ने कहा था कि वह नियमों का पालन करेंगे. उन्होंने कहा, “जब मैंने दो महीने पहले कहा था कि मैं राजनीति छोड़ना चाहता हूं तो मैं इसे लेकर गंभीर था. यह नया अवसर मिलने के बाद, हालांकि मैंने अपना विचार बदलने का फैसला किया. मैं टीएमसी में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैं बंगाल के विकास के लिए काम करूंगा.”
बता दें कि कुछ समय पहले मोदी सरकार ने बाबुल सुप्रियो को मंत्रिमंडल से हटा दिया था. इसके कुछ दिन बाद ही बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया और बीजेपी से अलग हो गए था. अब उन्होंने अपना संन्यास वाला फैसला बदलते हुए टीएमसी जॉइन कर ली है.
Also Read:
-
वकील न होकर भी काला कोट पहन कोर्ट क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी? क्या कोई भी लड़ सकता है अपना केस? वो सवाल जिनके जवाब जानना जरूरी
-
वकीलों वाला काला कोट, सफेद कॉलर-बैंड पहनकर कलकत्ता HC पहुंची ममता बनर्जी, जानिए क्यों
-
वकील न होकर भी काला कोट पहन कोर्ट क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी? क्या कोई भी लड़ सकता है अपना केस? वो सवाल जिनके जवाब जानना जरूरी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें