
Nitesh Srivastava
मीडिया में करीब 10 साल का अनुभव. अभी India.com में चीफ सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ऑनलाइन, एनडीटीवी, अमर उजाला डिजिटल, नवोदय टाइम्स, आईटीएन और ... और पढ़ें
West Bengal By Election : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व AITC की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रविवार को ऐलान किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव और बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए तृणमूल (TMC) के उम्मीदवार होंगे. दोनों ही नेता लंबे समय तक BJP के साथ रहे हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. आसनसोल की लोकसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ही बीजेपी के सांसद थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने सांसद पद से त्यागपत्र देकर टीएमसी का दामन थाम लिया था.
टीएमसी प्रमुख ने ट्वीट किया कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे. उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां-माटी- मानुष.
आसनसोल लोकसभा सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रहे सुप्रियो के पिछले साल पार्टी छोड़ने और टीएमसी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हुई थी. वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.