By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- West Bengal
- Suvendu Adhikari Said Babul Supriyo Should Resign From Member Of Parliament Immediately Tmc May Send Rajya Sabha
सुवेंदु अधिकारी बोले- बाबुल सुप्रियो को संसद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, TMC भेज सकती है राज्यसभा
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बाबुल सुप्रियो से संसद की सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देने की बात कही है, बीजेपी ने कहा- उनके पाला बदलने का फैसला बताता है कि वह “अवसरवादी” हैं
West Bengal, Suvendu Adhikari, Babul Supriyo, BJP, MP, TMC, Rajya Sabha, केंद्र की बीजेपी सरकार की कैबिनेट से हटाए जाने के बाद कई हफ्तों तक कभी नरम तो कभी गरम तेवर दिखाने वाले बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने कल शनिवार को पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया. इस पर बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा- बाबुल सुप्रियो को तुरंत संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए. टीएमसी (TMC) में शामिल होने से पहले उन्हें भाजपा को जानकारी देना चाहिए था. इसमें भाजपा का कोई नुकसान नहीं है. वहीं, अटकलें लग रही हैं कि सुप्रियो को हाल में टीएमसी सदस्य अर्पिता घोष द्वारा खाली की गई सीट से राज्यसभा भेजा जा सकता है.
वहीं, सुप्रियो के टीएमसी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उनके पाला बदलने का फैसला बताता है कि वह “अवसरवादी” हैं. उन्होंने कहा, ”यह केवल इस बात को साबित करता है कि वह केवल केंद्रीय मंत्री के पद के लिए पार्टी के साथ थे. जैसे ही उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया, उन्होंने खेमा बदल लिया. लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि 2024 में एक भाजपा उम्मीदवार आसनसोल लोकसभा सीट जीतेगा.”
बाबुल सुप्रियो को तुरंत संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। TMC में शामिल होने से पहले उन्हें भाजपा को जानकारी देना चाहिए था। इसमें भाजपा का कोई नुकसान नहीं है: बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी pic.twitter.com/eXpaGKWWI0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2021
TMC के मुखपत्र में ममता बनर्जी को राहुल गांधी की जगह प्रधानमंत्री पद का विकल्प बताए जाने पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ये सवाल तो कांग्रेस से पूछना चाहिए. कांग्रेस ने भवानीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा, ममता का सहयोग किया. जो कांग्रेस ममता की मदद में आगे आई, उसी के खिलाफ बोल रहे हैं.
लोकसभा सीट से इस्तीफा देने पर कहा, ”मैं नियमों का पालन करूंगा: सुप्रियो
सुप्रियो ने कल कहा था, ”मैं टीएमसी में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैं बंगाल के विकास के लिए काम करूंगा.” जब उनसे लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मैं नियमों का पालन करूंगा. जब मैं तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया हूं तो आसनसोल सीट पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है.”
अर्पिता घोष द्वारा खाली की गई सीट से सुप्रियो को भेजा जा सकता है राज्यसभा
अटकलें लग रही हैं कि सुप्रियो को हाल में टीएमसी सदस्य अर्पिता घोष द्वारा खाली की गई सीट से राज्यसभा भेजा जा सकता है. घोष ने हाल में इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह पार्टी संगठन के लिए काम करना चाहती हैं. बमुश्किल 10 मिनट चले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुप्रियो ने कहा कि वह टीएमसी में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल के विकास को लेकर काम करेंगे.
राजनीति छोड़ना चाहता था, नया घटनाक्रम दो-तीन दिनों में हुआ- मैंने अपना विचार बदलने का फैसला किया
सुप्रियो ने कल कहा था, ”जब मैंने दो महीने पहले कहा था कि मैं राजनीति छोड़ना चाहता हूं तो मैं इसे लेकर गंभीर था. यह नया घटनाक्रम बीते दो-तीन दिनों में हुआ. इसलिए, यह नया अवसर मिलने के बाद, मैंने अपना विचार बदलने का फैसला किया.”
आसनसोल संसदीय सीट से दूसरी बार बीजेपी सांसद बने, कल टीएमसी का थामा हाथ
आसनसोल संसदीय सीट से दो बार के सांसद सुप्रियो ने पूर्व में कहा था कि वह राजनीति छोड़ देंगे. हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने बाद में उन्हें लोकसभा का सदस्य बने रहने के लिये मना लिया था. गायिकी से सियासत का रुख करने वाले सुप्रियो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सदस्य व प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में कल टीएमसी में शामिल हुए थे.
केंद्र में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सुप्रियो ने जताई थी नाराजगी
सुप्रियो ने जुलाई में लंबे समय से प्रतीक्षित फेरबदल के दौरान केंद्र सरकार से हटाए जाने पर अपनी नाराजगी स्पष्ट रूप से जाहिर की थी. संयोग से यह मार्च-अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टॉलीगंज में उनकी हार के बाद हुआ था.
Also Read:
-
भोजशाला के अंदर छिपे थे सदियों पुराने राज! ASI सर्वे में सामने आए ऐसे सबूत, जिनसे पलट गई बाजी
-
अब बंगाल के हर स्कूल में गूंजेगा 'वंदे मातरम्', नई सरकार का बड़ा आदेश, जानें क्या बोला विपक्ष
-
बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने सख्त किए नियम, सार्वजनिक स्लॉटर हाउस बंद, क्या कुर्बानी पर भी लगेगा ग्रहण?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें