By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- West Bengal
- Toy Train Update Njp Darjeeling Toy Train Services Suspended Due To Landslide
Toy Train Update: एनजेपी-दार्जिलिंग टॉय ट्रेन सेवाएं सस्पेंड, जानें क्या है वजह...
Darjeeling Toy Train Update: 'तिनधरिया और रंगटंग के बीच भूस्खलन के कारण न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) और दार्जिलिंग के बीच डीएचआर (Darjeeling Himalayan Railway) सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हैं.'
Darjeeling Toy Train Update: न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टॉय ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. रंगटंग और तिनधरिया स्टेशन के बीच भूस्खलन के कारण रेल की पटरियों को हुए नुकसान की वजह से ट्रेन सेवाएं रोकी गई हैं. पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. बहरहाल, दार्जिलिंग से घूम तथा बतासिया लूप जाने वाली टॉय ट्रेन सेवा पहले की तरह चालू रहेंगी.
एनएफआर के प्रवक्ता सब्यसाची डे ने बताया, ‘तिनधरिया और रंगटंग के बीच भूस्खलन के कारण न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) और दार्जिलिंग के बीच डीएचआर (Darjeeling Himalayan Railway) सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हैं.’ उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग और एनजेपी के बीच सेवाएं पटरियों की मरम्मत के बाद बहाल होंगी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ था.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें