WB Election 2021: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में PM Modi की मेगा रैली आज, Mithun Chakraborty भी होंगे शामिल

WB Election 2021: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज PM Modi की मेगा रैली होने वाली है, इस रैली में उनके साथ मंच पर Mithun Chakraborty भी होंगे.

Written by: Kajal Kumari
Updated: March 7, 2021, 8:46 AM IST

WB Election 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को कोलकाता (KOlkata)के ब्रिगेड परेड ग्राउंड (Brigade Parade Ground) में आज मेगा रैली करेंगे. चुनाव के लिए सीटें फाइनल होने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021)के लिए भाजपा (BJP)की ये पहली होगी, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे. बता दें कि भाजपा द्वारा फरवरी में शुरू की गई ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन मौके पर यह रैली आयोजित की जा रही है.

भाजपा नेताओं का कहना है कि आज की इस रैली में अभूतपूर्व भीड़ होगी जो पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक, रैली में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी पहुंचेंगे.

एक भाजपा नेता ने बताया कि पीएम मोदी ब्रिगेड ग्राउंड की रैली से चुनाव अभियान को नई धार देंगे. बता दें कि चुनाव तिथियों के एलान के बाद यह भाजपा की पहली बड़ी रैली होगी. मोदी के साथ ही शीर्ष भाजपा नेता भी रैली में मौजूद रहेंगे.

सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी आज की रैली में पीएम मोदी के साथ एक मंच पर नजर आएंगे. एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि मिथुन रैली में मौजूद रहेंगे. आगे क्या होगा, यह रविवार को ही पता चलेगा. हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चक्रवर्ती के पार्टी में शामिल होने के संदर्भ में अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है. मिथुन कभी माकपा के करीब थे और वह कुछ साल के लिए तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं.

शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय ने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की थी और उससे पहले उनसे फोन पर बात भी की थी. काफी पहले से मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें तेज हैं. अब देखना है कि आज की रैली में इसका ऐलान होता है या नहीं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.