EnglishHindi

West Bengal Assembly Election 2021: कोलकाता में गरजे PM मोदी, दीदी ने लोगों के सपने को तोड़ा है, देखें Video

West Bengal Assembly Election 2021: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड से एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे PM मोदी, देखें पीएम के भाषण का Live VIDEO

Updated: March 7, 2021, 3:17 PM IST

West Bengal Assembly Election 2021: प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर बाद कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल में बंगाल बदल जाएगा और जब देश अपनी आजादी के 100 वें साल का जश्न मना रहा होगा तब बंगाल फिर से एक बार देश का नेतृत्व करेगा.

पीएम मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल ने परिवर्तन के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था. लेकिन दीदी ने ये भरोसा तोड़ दिया. इन लोगों ने बंगाल का विश्वास तोड़ा है. इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया है. यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया, लेकिन ये लोग बंगाल की उम्मीद कभी नहीं तोड़ पाए.

वीडियो में सुनें पीएम मोदी का भाषण….

कोलकाता पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि वो कोलकाता पहुंच चुके हैं और अपनी पार्टी की महारैली के लिए रास्ते में हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जल्द होने की उम्मीद है.

पीएम मोदी के पहुंचने से पहले मंच पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. मंच से मिथुन चक्रवर्ती ने पार्टी का झंडा लहराया और पार्टी का पटका भी धारण किया.

प्रदेश भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की रैली में आज 10 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी. इसे देखते हुए पीएम के सभा स्थल और कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पल-पल की ड्रोंन से भी निगरानी हो रही है.मैदान के आसपास 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं तो वहीं 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.