West Bengal Bypoll Result 2024 Tmc Wins Raiganj Ranaghat Dakshin Bagda Maniktala Assembly Seats
West Bengal By Election Result 2024: बंगाल में BJP का सूपड़ा साफ, विधानसभा की चारों सीट पर जीते TMC उम्मीदवार
शनिवार को हुई मतगणना में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने उपचुनाव में जीत हासिल की है. आपको बता दें कि मानिकतला, रानाघाट, बागदा और रायगंज में हाल ही में चुनाव हुआ था.
West Bengal By Election Result 2024: हाल ही में पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. उपचुनाव के बाद शनिवार को मतों की गणना हुई, जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारी मात दी है. बंगाल की चार सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुआ था और टीएमसी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की. बता दें कि साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राणाघाट दक्षिण, बागदा और रायगंज सीट जीती थी. हालांकि, इस बार के नतीजों ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे, और बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा.
यहां देखें किस सीट पर उम्मीदवार को कितने वोट मिले
राणाघाट दक्षिण विधानसभा सीट-
यहां से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुकुट मणि अधिकारी ने उपचुनाव जीत लिया है. इन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मुकुट मणि को 39 हजार से ज्यादा के मार्जिन से हराया है. टीएमसी प्रत्याशी को एक लाख 13 हजार 522 वोट मिले तो बीजेपी प्रत्याशी को महज 74 हजार 485 वोट मिले हैं.
बागदा विधानसभा सीट-
इस सीट से टीएमसी प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बिनय कुमार बिस्वास को 33 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया. टीएमसी प्रत्याशी एक लाख सात हजार सात छह मत मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार बिनय कुमार बिस्वास 74 हजार 251 वोट मिले हैं. जीत के साथ मधुपर्णा ठाकुर बंगाल विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक बन गईं हैं.
मानिकतला विधानसभा सीट-
Add India.com as a Preferred Source
यहां से टीएमसी उम्मीदवार सुप्ति पांडे ने जीत हासिल कर ली है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां से कल्याण चौबे को अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन इस सीट से भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा.
रायगंज विधानसभा सीट-
इसके अलावा रायगंज विधानसभा से टीएमसी प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी ने जीत हासिल की है. उन्होंने करीब 50 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है. कृष्णा कल्याणी को लगभग 86 हजार 479 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मानस कुमार घोष को 36 हजार 402 वोट मिले.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.