West Bengal Lockdown Update: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने लगातार दूसरे साल वार्षिक दुर्गा पूजा समारोह रद्द करने का फैसला किया है. सरकार ने राज्य के लोगों से कोविड रोधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का भी आग्रह किया है. हाल में जारी एक आदेश में राज्य सरकार ने यह भी रेखांकित किया है कि पंडालों के नजदीक कहीं भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक रूप से मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा.
आदेश में कहा गया है, ‘महामारी और सामाजिक दूरी बनाकर रखने से संबंधित नियमों के मद्देनजर इस साल प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम नहीं होगा. इसी तरह, पूजा पंडालों के पास मेला आयोजन नहीं होगा.’ इसमें आयोजकों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पंडाल सभी तरफ से खुले रहें और उनमें पर्याप्त स्थान तथा सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के प्रबंध हों. आदेश में कहा गया है कि पंडालों में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग होने चाहिए तथा लोगों को भीड़ न लगाने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
West Bengal: Kolkata Metro to change timing of train operations during Durga puja on Oct 12, 13 & 14; first trains to leave from terminal stations at 10 am and last trains at 11 pm
— ANI (@ANI) October 5, 2021
वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले कोलकाता मेट्रो के समय में बदलाव किया है. सरकार की तरफ से मेट्रो ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए नया समय जारी किया गया है. आदेश के अनुसार कोलकाता मेट्रो 12, 13 और 14 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान ट्रेन संचालन के समय में बदलाव करेगी. राज्य सरकार ने कहा कि पहली ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 10 बजे और आखिरी ट्रेनें 11 बजे रवाना होंगी.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में सोमवार को 12 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,837 हो गई. संक्रमण 601 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 15,71,841 पहुंच गया है.
(इनपुट: ANI,भाषा)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.