West Bengal Lockdown Update: कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद ज्यादातर राज्यों में कोरोना पाबंदियों (Covid Restriction) में ढील दी जा रही है. राज्यों में सभी जरूरी गतिविधियों को बहाल किया जा रहा है. इन सबके बीच बंगाल में भी कई पाबंदियों में ढील का ऐलान किया गया है. बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने राज्य में 16 फरवरी से सभी प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया है. हालांकि नाइट कर्फ्यू (Bengal Night Curfew) पहले की ही तरह रात 12 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.
West Bengal Govt permits reopening of all primary and upper primary schools from Feb 16
Night curfew to remain in force between 12 midnight and 5 am pic.twitter.com/q6VpoNq5q7
— ANI (@ANI) February 14, 2022
इससे पहले हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा था कि अगर कोरोना के नए वेरिएंट नहीं आते हैं तो हम वैकल्पिक दिनों में प्राथमिक कक्षाओं (Alternate Days) के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में सोच सकते हैं.
If other COVID variants don't hit West Bengal, then we can think of reopening schools for primary classes on alternate days: CM Mamata Banerjee
(File photo) pic.twitter.com/jTwg2Ko55X
— ANI (@ANI) February 10, 2022
मालूम हो कि कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद 3 फरवरी से राज्य में 8वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था. ममता बनर्जी ने पहले कहा था, ‘बंगाल में COVID-19 की स्थिति में सुधार हुआ है. कक्षा 8 से 12 के लिए 3 फरवरी को स्कूल फिर से खुलेंगे. कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक और IIT भी उसी दिन ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे. हम अभी प्राथमिक विद्यालय नहीं खोल रहे हैं.’
राज्य सरकार ने पहले कहा था कि छात्रावासों को फिर से खोलने की अनुमति है, लेकिन संबंधित स्कूलों को छात्रावासों को फिर से खोलने या न खोलने का निर्णय लेना होगा. पश्चिम बंगाल बोर्ड ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि कोई भी प्राधिकरण छात्रों को छात्रावास के कमरों में रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है. सभी छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों को सख्त COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है.
(इनपुट: ANI)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.