Hindi

Bengal Primary School: बंगाल में 16 फरवरी से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, Night Curfew को लेकर हुआ यह फैसला

Bengal Primary School Reopening Update: बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने राज्य में 16 फरवरी से प्राइमरी स्कूलों को खोलने का ऐलान किया है.

Written By: Parinay Kumar
Updated: February 14, 2022 6:39 PM IST

West Bengal Lockdown Update: कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद ज्यादातर राज्यों में कोरोना पाबंदियों (Covid Restriction) में ढील दी जा रही है. राज्यों में सभी जरूरी गतिविधियों को बहाल किया जा रहा है. इन सबके बीच बंगाल में भी कई पाबंदियों में ढील का ऐलान किया गया है. बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने राज्य में 16 फरवरी से सभी प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया है. हालांकि नाइट कर्फ्यू (Bengal Night Curfew) पहले की ही तरह रात 12 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

Advertising
Advertising
/p>

इससे पहले हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा था कि अगर कोरोना के नए वेरिएंट नहीं आते हैं तो हम वैकल्पिक दिनों में प्राथमिक कक्षाओं (Alternate Days) के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में सोच सकते हैं.

/p>

मालूम हो कि कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद 3 फरवरी से राज्य में 8वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था. ममता बनर्जी ने पहले कहा था, बंगाल में COVID-19 की स्थिति में सुधार हुआ है. कक्षा 8 से 12 के लिए 3 फरवरी को स्कूल फिर से खुलेंगे. कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक और IIT भी उसी दिन ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे. हम अभी प्राथमिक विद्यालय नहीं खोल रहे हैं.’

राज्य सरकार ने पहले कहा था कि छात्रावासों को फिर से खोलने की अनुमति है, लेकिन संबंधित स्कूलों को छात्रावासों को फिर से खोलने या न खोलने का निर्णय लेना होगा. पश्चिम बंगाल बोर्ड ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि कोई भी प्राधिकरण छात्रों को छात्रावास के कमरों में रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है. सभी छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों को सख्त COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है.

(इनपुट: ANI)

लेटेस्ट वीडियो

और देखें