BJP छोड़ राजनीति से संन्यास का किया था ऐलान, 'दीदी की TMC' में आकर बोले बाबुल सुप्रियो-अब खुश हूं

West Bengal News: भाजपा से अचानक इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास का ऐलान करने वाले बाबुल सुप्रियो ने आज तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. आखिरकार बाबुल सुप्रियो 'दीदी' के पास चले आए.

Published date india.com Updated: September 18, 2021 4:24 PM IST
BJP छोड़ राजनीति से संन्यास का किया था ऐलान, 'दीदी की TMC' आकर बोले बाबुल सुप्रियो-अब खुश हूं

West Bengal News:भाजपा के पूर्व मंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने आज ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि पिछले महीने बाबुल सुप्रियो ने अचानक ही भाजपा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था और राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया था, लेकिन एक महीने के बाद ही बाबुल सुप्रियो ‘दीदी’  ममता के पास चले आए हैं और आज वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए.

राजनीति छोड़ने का फैसला गलत था-बाबुल सुप्रियो

राजनीति से संन्यास के बारे में बाबुल सुप्रीयो ने कहा कि मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा तो इसका मतलब मेरे दिल से था. हालांकि, मुझे लगा कि एक बहुत बड़ा अवसर मुझे (टीएमसी में शामिल होने पर) सौंपा गया था. मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत और भावनात्मक था.

उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मैं अपना फैसला बदल रहा हूं. मैं बंगाल की सेवा करने के महान अवसर के लिए वापस आ रहा हूं. मैं बहुत उत्साहित हूँ और मैं सोमवार को दीदी (सीएम ममता बनर्जी) से मिलूंगा. गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं.

तृणमूल ज्वाइन करने के बाद बाबुल सुप्रीयो ने कहा कि दीदी और अभिषेक ने मुझे बहुत अच्छा मौका दिया है. चूंकि मैं टीएमसी में शामिल हो गया हूं, इसलिए आसनसोल में अपनी सीट पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है. मैं आसनसोल की वजह से राजनीति में आया हूं. मैं उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए यथासंभव प्रयास करूंगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बाबुल सुप्रियो के तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पार्टी के नेता कुणाल घोष ने कहा है कि अभी आगे-आगे देखिए होता है क्या. भाजपा के कई नेता टीएमसी में आएंगे. वो वहां संतुष्ट नहीं हैं.

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार से पहले बाबुल सुप्रियो ने 7 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था. सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा था कि मुझे इस्तीफा देने को कहा गया और मैंने ऐसा किया.

सुप्रियो ने कहा था कि मुझे इस बात की खुशी है कि आज मैं भ्रष्टाचार के किसी दाग के बिना जा रहा हूं . मैंने अपनी पूरी शक्ति के साथ अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा की और आसनसोल के लोगों ने दोबारा सांसद के रूप में वोट देकर मुझपर भरोसा जताया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.