WB Teacher Recruitment Scam: टीएमसी यूथ विंग के नेता के घर ईडी की छापेमारी, कुंतल घोष गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती के मामले में वे भी आरोपी हैं. कुंतल घोष के हुगली जिले में स्थिति आवास पर ईडी ने शुक्रवार को छापेमारी की थी. बता दें कि कुंतल घोष पर साल 2014 से 2021 के बीच भर्ती के जरिए 19.5 करोड़ रुपये वसूली करने का आरोप है.

Published date india.com Updated: January 21, 2023 11:20 AM IST
West Bengal Teacher recruitment scam Evidence Indicates involvement of Trinamool youth leader Kuntal Ghosh important documents recovered

WB Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन मोड में है. ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता (टीएमसी) के एक और नेता के ठिकाने पर रेड की और घंटो चली रेड के बाद ईडी ने टीएमसी के नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि कुंतल घोष तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग के नेता हैं. पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती के मामले में वे भी आरोपी हैं. कुंतल घोष के हुगली जिले में स्थिति आवास पर ईडी ने शुक्रवार को छापेमारी की थी. बता दें कि कुंतल घोष पर साल 2014 से 2021 के बीच भर्ती के जरिए 19.5 करोड़ रुपये वसूली करने का आरोप है.

केंद्रीय जांच में इस घोटाले के एक अन्य आरोप तपन मंडल द्वारा भी कुंतल घोष का नाम लिया गया है. शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा कुंतल घोष से दो दिनों तक पूछताछ की गई थी. इसके बाद कुंतल घोष के सिटी ऑफिस को इसके लिए समन दिया गया था.

इसके बाद ईडी द्वारा एक्शन लेते हुए कुंतल घोष के ठिकानों पर छापेमारी कई गई है. 24 घंटे चली इस तलाशी अभियान में पूछताछ करने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने कुंतल घोष को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.