China Ugrade Lhunze Airbase:चीन ने एक बार फिर भारत सीमा के पास निर्माण कार्य तेज कर दिए हैं. नई तस्वीरों से पता चला है कि चीन ने भारत की सीमा से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लहुंजे एयरबेस में कई बड़े निर्माण किए हैं.
दावा है कि लहुंजे एयरबेस पर चीन के फाइटर जेट और लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के लिए 36 नए शेल्टर का निर्माण किया गया है.
किसने किया दावा
ओपन सोर्स इंटेलीजेंस @detresfa के एक्स पर एक फोटो पोस्ट की गई है. साथ ही यह दावा किया गया है कि ये लहुंजे एयरबेस की तस्वीर है. इसके साथ ही पोस्ट में लिखा है कि चीनी मिलिट्री इस एयरबेस को तेजी से विकसित कर रही है. बेस पर नए शेल्टर, हैंगर और एप्रन बनाए जा रहे हैं.
Tracking construction at China’s Lhunze airbase, 100 kilometers from Tawang, India – reveals the development of 36 new hardened shelters for aircraft/helicopters since April this year, highlighting Beijing’s effort to scale up air capability near the Line of Actual Control https://t.co/63wUEJHHBqpic.twitter.com/6imIimt6pO
चीन भारत की सीमा के पास स्थित इस एयरबेस का इस्तेमाल नई दिल्ली के साथ निकट भविष्य में होने वाले किसी संभावित टकराव में कर सकता है. इससे चीन की हवाई हमले की क्षमता बढ़ जाएगी.
Add India.com as a Preferred Source
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
एक्सपर्ट का कहना है कि यह निर्माण भारत के लिए अलार्म की तरह है. इसकी मदद से पड़ोसी देश की सेना पीएलए भारतीय सीमा के करीब बड़े हथियारों को जल्दी तैनात कर सकेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.