हजारों KM दूर मिला भारत का 2000 साल पुराना खजाना, थाईलैंड में हुई इस अनोखी खोज से लोग हैरान

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:July 6, 2026 6:51 PM IST

भारत से हजारों किलोमीटर दूर थाईलैंड में पुरात्व विभाग ने एक ऐसी खोज की है, जिसने हजारों साल पुरानी भारतीय संस्कृति को फिर से चर्चा में ला दिया है.

Ajab Gajab News in Hindi: थाईलैंड में पुरातत्व विभाग ने एक ऐसी अनोखी खोज का दावा किया है जिसने हजारों साल पुरानी भारतीय संस्कृति पर दोबारा चर्चा छेड़ दी है. पुरातत्व विभाग ने पश्चिमी थाइलैंड में करीब दो हजार साल पुरानी सोने की अंगूठी खोजने का दावा किया है. अंगूठी पर हजारों साल पुरानी प्राचीन भाषा में कुछ शब्दों लिखे हैं. माना जा रहा है कि अंगूठी में लिखी प्राचीन भाषा में जो शब्द लिखे हैं उनका मतलब 'पुसरखितास' है. आम बोलचाल की भाषा में इस शब्द का मतलब है कि अंगूठी पहनने वाले शख्स को पूशिया का आशीर्वाद प्राप्त है.

Advertising
Advertising

ये भी जरूर पढ़ें- 400 साल तक किसी को नहीं मिला वो जहाज, अब सामने आया तो निकला सोने का खजाना

खोज में मिली एक और अंगूठी

रिपोर्ट के मुताबिक पुरात्व विभाग को एक और प्राचीन अंगूठी मिली है. हालांकि सोने की इस अंगूठी पर किसी तरह का पैटर्न या संदेश लिखा हुआ नजर नहीं आता. प्राचीन चीजों की समझ रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंगूठी का मालिक जरूर व्यापारी होगा. जिसे प्राचीन जाति व्यवस्था में वैश्य समाज से जुड़ा माना गया है, जो उस समय व्यापार के लिए दूर-दूर तक यात्रा करते थे. थाईलैंड के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के मुताबिक ये खोज दून याई थॉन्ग (Don Yai Thong) पुरातात्विक स्थल पर हुई है. खुदाई के दौरान मानव कंकालों के साथ ये अंगूठियां मिलीं, जिससे माना जा रहा है कि इन्हें किसी बेहद खास और संपन्न व्यक्ति के साथ दफनाया गया होगा.

कैसे मिलीं प्राचीन अंगूठी

रिपोर्ट के मुताबिक ये पुरातात्विक स्थल इसी साल तब चर्चा में आया था, जब स्थानीय लोगों को धान के खेत में प्राचीन कांस्य ढोल के टुकड़े मिले थे. इसके बाद यहां वैज्ञानिक तरीके से खुदाई शुरू की गई. अब तक यहां से कई मानव कंकाल, सोने और कांसे के आभूषण, मिट्टी के बर्तन और अन्य प्राचीन वस्तुएं बरामद हो चुकी हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये पूरा इलाका करीब 1,500 से 2,500 साल पुराना है और उस दौर में यहां संपन्न लोगों का अंतिम संस्कार या दफन संस्कार किया जाता था.

भारत के हजारों साल पुराने रिश्ते

ब्राह्मी लिपि वाली सोने की अंगूठी मिलने के बाद भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच हजारों साल पुराने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों पर नई चर्चा शुरू हो गई है. अब इस खोज की आगे भी गहन जांच की जाएगी, जिससे इतिहास के कई और राज सामने आने की उम्मीद है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें