4 Israeli Female Soldiers Releases From Hamas 200 Palestinian Prisoners Also Ready To Release
हमास के चंगुल से रिहा हुईं 4 इजरायली महिला सैनिक, 477 दिन बाद मिली आजादी; तेल अवीव में खुशी की लहर
Israel-Hamas Ceasefire: चारों महिलाओं की रिहाई से पहले गाजा में फिलिस्तीन चौक पर हमास के बंदूकधारी और बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. फिर एक-एक के चारों बंधकों को रिहा किया गया.
इजरायल और हमास सीजफायर समझौते के तहत शनिवार को 4 इजरायली महिलाओं को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया. इन चारों महिलाओं में 19 वर्षीय लिरी अलबाग, 20 वर्षीय करीना एरीव, डेनियल गिल्बोआ और नामा लेवी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, ये सभी इजरायली सेना में काम करती थीं, 7 अक्टूबर को हमास ने इन्हें अगवा कर लिया था.
चारों महिलाओं की रिहाई के बदले में इजरायल ने 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने का भरोसा जताया है. खबर है कि सीजफायर समझौते के तहत इजरायल करीब 1800 से 1900 कैदियों को रिहा करेगा.
गाजा और तेल अवीव में खुशी का माहौल
चारों महिलाओं की रिहाई से पहले गाजा शहर के फिलिस्तीन चौक पर हमास के बंदूकधारी और बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. महिलाओं को फिलिस्तीनी वाहन से उतारकर मंच पर लाया गया, जहां उन्होंने मुस्कुराते हुए लोगों की ओर हाथ हिलाया. इसके बाद रेड क्रॉस की गाड़ियों में उन्हें बैठा दिया गया.
वहीं, तेल अवीव में खुशी की लहर दौड़ गई, जहां बंधकों के परिवार और दोस्त इस पल का इंतजार कर रहे थे. बड़ी स्क्रीन पर रिहाई का लाइव प्रसारण दिखाया गया, और लोग खुशी से रोते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए.
हाल ही में रिहा किए गए थे 3 इजरायली बंधक
इस रिहाई के साथ ही यह सीजफायर समझौते के तहत दूसरी बड़ी कैदियों की अदला-बदली है. इससे पहले तीन महिला इजरायली बंधकों और 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था. खबर है कि समझौते के तहत, इजरायल प्रत्येक इजरायली सैनिक के बदले 50 और प्रत्येक महिला बंधक के बदले 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. यह समझौता अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में संपन्न हुआ, जिसने 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध को विराम दिया.
युद्ध में मारने वालों के आंकड़े डरा देंगे
आपको बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में दोनों पक्षों ने भारी नुकसान झेला. इस हमले में इजरायल के 1,200 लोग मारे गए और 251 को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया. वहीं, गाजा पर इजरायल के जवाबी हमलों में 47,283 फिलिस्तीनी मारे गए और 111,472 घायल हुए. संघर्ष विराम के तहत हाल ही में हुई रिहाई और कैदियों की अदला-बदली ने थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन इस लंबे विवाद का स्थायी समाधान अभी दूर नजर आता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.