इजराइल की धरती में मिला 4 लाख साल पुराना 'टाइम कैप्सूल', अंदर का नजारा देखकर वैज्ञानिकों के भी होश उड़े
ये गुफा उस दौर की है जब धरती पर ना तो शहर थे और ना खेती होती थी. ना ही कोई आधुनिक सभ्यता की मौजूदगी थी. ना ही कोई आधुनिक सभ्यता की मौजूदगी थी. उस समय इंसान छोटे-छोटे समूहों में रहते थे और जंगलों में शिकार करके और जंगली पौधे इकट्ठा करके अपना पेट भरते थे.
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है. (Photo/AI)
इजराइल में एक ऐसी गुफा मिली है जिसे वैज्ञानिक 'टाइम कैप्सूल' कह रहे हैं. बताया गया कि ये जगह करीब 4 लाख साल से ज्यादा समय तक बिना किसी बड़े बदलाव के वैसे ही सुरक्षित रही. इस खोज ने पुरातत्व की दुनिया में हलचल मचा दी है. biblicalarchaeology में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ये गुफा फुरैदिस इलाके में मिली है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये गुफा उस दौर की है जब धरती पर ना तो शहर थे और ना खेती होती थी. ना ही कोई आधुनिक सभ्यता की मौजूदगी थी. उस समय इंसान छोटे-छोटे समूहों में रहते थे और जंगलों में शिकार करके और जंगली पौधे इकट्ठा करके अपना पेट भरते थे. ऐसे में इस गुफा की खोज उस पुराने समय की जिंदगी को समझने का एक बहुत बड़ा मौका बन गई है.
ये भी जरूर पढ़ें- गरीब देश की धरती से निकला अरबों-खरबों का खजाना, ऐतिहासिक खोज से चौंक गई दुनिया
गुफा के अंदर क्या-क्या मिला
वैज्ञानिकों को इस गुफा के अंदर पत्थर के औजार मिले हैं. इनमें हथियार जैसे हाथ से बनाए गए पत्थर के औजार और काटने छीलने के उपकरण शामिल हैं. इनसे पता चलता है कि उस समय के लोग बहुत ही सोच-समझकर औजार बनाते थे और उनका इस्तेमाल शिकार और रोजमर्रा के कामों में करते थे. इसके साथ ही गुफा में जानवरों की हड्डियां भी मिली हैं. इनमें हिरण, घोड़े और अन्य जंगली जानवरों के अवशेष शामिल हैं. इससे यह साफ होता है कि उस समय यहां पानी और भोजन दोनों की उपलब्धता रही होगी, जिसकी वजह से इंसान यहां बार-बार आते होंगे और लंबे समय तक रुकते होंगे.
हजारों साल पहले छोड़ी थी गुफा
सबसे खास बात यह है कि यह गुफा लगभग उसी हालत में मिली है जैसी हजारों साल पहले छोड़ी गई होगी. यानी सामान अपनी जगह पर ही मिला है, जिससे वैज्ञानिकों को उस समय की जिंदगी को समझने में बहुत मदद मिल रही है. इसी वजह से इसे 'टाइम कैप्सूल' कहा जा रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये खोज बहुत दुर्लभ है, क्योंकि इतने पुराने और सुरक्षित पुरातात्विक स्थान बहुत कम मिलते हैं. इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि इंसान धीरे-धीरे कैसे विकसित हुआ और उसने पत्थर के औजारों से लेकर जटिल जीवन की तरफ कैसे कदम बढ़ाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें