भारत पर 50% टैरिफ 27 Aug से होगा लागू, क्या फिर भी अमेरिका के साथ बिजनेस जारी रहेगा ? जानिए सरकार का जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दुनिया और यहां तक कि अपने देश के साथ भी व्यवहार करने का तरीका पारंपरिक रूढ़िवादी तरीके से बेहद अलग है.

Published date india.com Published: August 23, 2025 3:27 PM IST
PM Modi degree row: Delhi HC defers verdict on DU plea against CIC order after...
(File)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर 27 अगस्त से एडिशनल 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने जा रहे हैं, यानी देश पर कुल 50 प्रतिशत लागू हो जाएगा. ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025’ में विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है. जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता अभी भी जारी है, लेकिन हमारे सामने कुछ सीमाएं (रेड लाइन्स) हैं. उन्होंने कहा, हमारी चिंता इस बात को लेकर है कि सीमाएं मुख्य रूप से हमारे किसानों और कुछ हद तक हमारे छोटे उत्पादकों के हित से जुड़ी हैं. हम, एक सरकार के रूप में, अपने किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम इस पर पूरी तरह दृढ़ हैं. इस पर समझौता नहीं किया जा सकता.

ट्रंप का व्यवहार करने का तरीका पारंपरिक रूढ़िवादी

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दुनिया और यहां तक कि अपने देश के साथ भी व्यवहार करने का तरीका पारंपरिक रूढ़िवादी तरीके से बेहद अलग है. विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ऊर्जा के मामले में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना जारी रखेगा.

पीयूष गोयल ने इस मुद्दे पर क्या कहा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसी कार्यक्रम में कहा था कि अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के लिए व्यापार वार्ता में सरकार का दृष्टिकोण राष्ट्रीय हित और भारतीय उद्योग की प्राथमिकताओं द्वारा निर्देशित होगा. जब हम व्यापार समझौते करते हैं तो राष्ट्रीय हितों की रक्षा करनी होती है. अब हम आमतौर पर विभिन्न देशों के साथ बातचीत शुरू करने से पहले ही पूर्व-समझौते के साथ काम करते हैं.  इस बारे में केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के नाते भारत में संभावनाओं की भरमार है. (इनपुट एसेंजी से भी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें America की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.