
संयुक्त राष्ट्र सोमवार को महासभा की प्रथम बैठक की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम बैठक 1946 में लंदन में हुई थी। 51 देश लंदन के वेस्टमिंस्टर सेंट्रल सभागार में इकट्ठा हुए थे और 1945 में सैन फ्रांसिस्को में संयुक्त राष्ट्र के प्रारूप पर हस्ताक्षर हुए थे।यहाँ भी पढ़े:विदेश सचिव स्तर की वार्ता टलने की संभावना : पाकिस्तान
महासभा की प्रथम बैठक की स्मृति में यहां सोमवार को आयोजित बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें सत्र के अध्यक्ष मोगेन्स लिकेटसॉफ्ट ने कहा कि युद्ध, तबाही, नरसंहार, परमाणु बम विस्फोटों के बाद दुनिया के देशों ने एकजुट होने का फैसला किया।उन्होंने बताया, “आज, संयुक्त राष्ट्र के 193 देश वैश्विक आबादी के 99.5 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”
गौरतलब है कि महासभा संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचारक, नीति निर्माता और प्रतिनिधित्वकारी अंग है। विश्व के 193 देश इसके सदस्य हैं। इसके अध्यक्ष का चुनाव प्रतिवर्ष किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कहा, “यह महासभा वाकई में सभी लोगों की संसद बन गई है।”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.