दमिश्क दोहरे बम विस्फोट में अब तक 74 मरे

शनिवार को शिया धर्म स्थल के पास हुआ था हमला

Published date india.com Updated: March 12, 2017 8:56 PM IST
74 dead in Damascus double bombing | दमिश्क दोहरे बम विस्फोट में अब तक 74 मरे

दमिश्क| दमिश्क में एक शिया धर्मस्थल के पास शनिवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। ब्रिटिश युद्ध पर्यवेक्षक ने यह जानकारी दी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि शनिवार को हुए बम विस्फोट में 54 सीरियाई नागरिकों और इराकी तीर्थयात्रियों के साथ ही सीरियाई सुरक्षा बल के 20 जवानों की मौत हो गई।

ऐतिहासिक बाब-अल-सगीर कब्रगाह इलाके में पहला विस्फोट पार्किंग स्थल में किया गया, जहां नौ बसें खड़ी थीं। इसके कुछ ही देर बाद एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। यह भी पढ़ें: काबुल में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मघाती बम धमाका, 12 की मौत

पर्यवेक्षक ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि गायलों में कई की हालत गंभीर है।  समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस हमले की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.