15 Crore Rupees: नेपाल के एक 26 साल के सिक्योरिटी गार्ड की किस्मत चमक गई है. यह नेपाली युवक यूएई में नौकरी करता है. उसे यूएई लॉटरी के ‘लकी डे’ ड्रॉ में बड़ा इनाम मिला है. जीत की राशि 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है. लेकिन, इसमें से नेपाली युवक को सिर्फ 15 करोड़ रुपये मिलेंगे. आइये जानते हैं क्यों.
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिक्योरिटी गार्ड का नाम तैयब खान है. उसने अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा. इसमें 30 मिलियन दिरहम (लगभग 78 करोड़ रुपये) का जैकपॉट मिला है. गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिकट खरीदने के लिए हर दोस्त ने 50 दिरहम का योगदान दिया था. इनाम की रकम को बराबर-बराबर बांटने के बाद, खान के हिस्से में 6 मिलियन दिरहम (लगभग 15 करोड़ रुपये) आए. जीत के बारे में उन्होंने सबसे पहले अपने चाचा को बताया, जिनकी मदद से वे सालों पहले यूएई आए थे.
ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के दौरान नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर रहते हुए खान को पता चला कि 27 मई को विनिंग नंबर निकाले गए हैं. उन्होंने ड्रॉ को लाइव नहीं देखा था. उन्हें यह खबर एक ईमेल के जरिए मिली. हालांकि, टिकट खरीदने वाले ज्यादातर लोग लाइव रिजल्ट निकलते देखते हैं.
तैयब ने कहा, मुझे पहले भी छोटे इनामों के लिए ऐसे ईमेल मिलते रहे हैं. मैंने इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब मैंने ईमेल खोला और 30 मिलियन दिरहम देखा, तो मेरे हाथ-पैर कांपने लगे. यह किसी सपने जैसा लग रहा था.
तैयान खान को फेसबुक से इस लॉटरी के बारे में पता चला था. विनिंग टिकट पांच दोस्तों के एक ग्रुप ने खरीदा था, जो 2024 से ही इसमें हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने कहा, हम कुल पांच लोग हैं. हम सबने मिलकर पैसे जमा किए और रेगुलर टिकट खरीदते रहे. हर हफ़्ते, बारी-बारी से कोई एक व्यक्ति नंबर चुनता था. महीनों तक छोटी-मोटी जीत के बाद उनकी किस्मत बदल गई.
किस्मत चमकने के बाद तैयब खान का कहना है कि वह अपनी नौकरी छोड़ने के लिए तैयार हैं. वह निवेश के मौकों को आजमाना चाहते हैं. उन्होंने बताया, मैंने चार साल तक एक कर्मचारी के तौर पर काम किया है. अब मैं अगले लेवल पर जाना चाहता हूं. उन्होंने कहा, मेरा पहला मकसद हमेशा अपने परिवार के लिए एक अच्छा घर खरीदना था. अब मैं एक अच्छी जगह पर एक बढ़िया घर बना सकता हूं, जिसमें परिवार की जरूरत की हर चीज हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.