संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के बाहर एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ है. इस हमले के बाद, प्लांट में लगे एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर में आग लग गई. घटना सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई. राहत वाली बात यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और न्यूक्लियर प्लांट के मुख्य सिस्टम भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
अबू धाबी मीडिया ऑफिस और फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन ने बताया कि आग को जल्द ही काबू में कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि प्लांट के सभी जरूरी सिस्टम पहले जैसे ठीक काम कर रहे हैं और रेडिएशन लेवल पर कोई असर नहीं पड़ा है. लेकिन न्यूक्लियर प्लांट के आसपास ड्रोन हमला होना दुनिया भर के लिए चिंता का विषय है. क्योंकि ऐसे संवेदनशील ठिकानों पर छोटी घटना भी बड़े खतरे में बदल सकती है.
Authorities in Abu Dhabi responded to a fire incident that broke out in an electrical generator outside the inner perimeter of the Barakah Nuclear Power Plant in the Al Dhafra Region, caused by a drone strike. No injuries were reported, and there was no impact on radiological…
— مكتب أبوظبي الإعلامي (@ADMediaOffice) May 17, 2026
इस ड्रोन हमले के पीछे कौन था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. बता दें पिछले कुछ महीनों में यूएई पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले हो चुके हैं. इनमें कुछ हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था. ऐसे में न्यूक्लियर प्लांट के पास हुआ यह हमला मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की एक और बड़ी कड़ी माना जा रहा है.
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच जंग वाला माहौल है. अमेरिका ने पिछले महीने हमले रोकने के बाद में बंदरगाहों पर दबाव बढ़ाया, जबकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर प्रभावी नियंत्रण कड़ा कर दिया. यही समुद्री रास्ता दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और LNG सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है. इस रूट पर असर पड़ने से दुनियाभर में तेल सप्लाई संकट और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.