
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
आज से हजारों साल पहले जंगलों में आदिमानव रहते थे, यह अब तक बस कहा जाता था. लेकिन अब यह बात कुछ हद तक सच साबित हो गई है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेजन के घने जंगलों में एक अनकॉन्टैक्टेड यानी बाहरी दुनिया से दूर रहने वाली जनजाति के लोग नजर आए. हैरानी की बात यह रही कि उनके पास हथियार थे, जिससे वह हमला कर सकते थे, लेकिन इसके बजाय उन्होंने अपने हथियार नीचे रख दिए. यह दृश्य न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हालात और परिस्थितियों के अनुसार इन समुदायों का व्यवहार बदल सकता है.
इस अनोखे वीडियो को लेखक और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले एक्टिविस्ट पॉल रोसोली ने शेयर किया है. उन्होंने यह फुटेज मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के शो में दिखाया. रोसोली ने अमेजन वर्षावन में करीब 20 साल काम किया है. उनका कहना है कि यह उनके जीवन के सबसे गहरे अनुभवों में से एक रहा. उनके मुताबिक, इससे पहले जनजातियों के जो भी वीडियो सामने आए थे, वे दूर से और धुंधले होते थे. क्योंकि पुराने कैमरों और सीमित तकनीक का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन इस बार फुटेज साफ है और काफी करीब से रिकॉर्ड किया गया है, जिससे जनजाति के हाव-भाव और प्रतिक्रिया को साफ समझा जा सकता है.
NEW: Never-before-seen footage of an uncontacted Amazonian tribe has been released by author Paul Rosolie on Lex Fridman’s show.
The tribe was seen lowering their weapons before they were given a canoe of food.
Rosolie is a conservationist who has reportedly spent two decades… pic.twitter.com/a0WF9O2Pof
— Collin Rugg (@CollinRugg) January 16, 2026
रोसोली बताते हैं कि शुरुआत में माहौल बेहद तनावपूर्ण था. जनजाति के सदस्य समूह बनाकर हथियारों के साथ खड़े थे और साफ लग रहा था कि वे किसी भी खतरे के लिए तैयार हैं. पानी के किनारे अजनबियों की मौजूदगी को वे बहुत ध्यान से परख रहे थे. रोसोली को हर पल डर सता रहा था कि कहीं किसी भी दिशा से तीर न आ जाए. लेकिन जैसे-जैसे नाव पास आई और उन्हें उसमें रखा खाना दिखा, स्थिति बदलने लगी. धीरे-धीरे उन्होंने अपने हथियार नीचे रखे और फिर अचानक दौड़ते हुए नाव तक पहुंचे.
रिसर्चर्स का मानना है कि दुनिया में आज भी करीब 200 ऐसी जनजातियां हैं, जिनका बाहरी दुनिया से कोई सीधा संपर्क नहीं है. इनमें से ज्यादातर ब्राजील और पेरू के अमेजन वर्षावन में रहती हैं. इन समुदायों के बारे में जानकारी सैटेलाइट तस्वीरों, हवाई निगरानी और पास की अन्य जनजातियों से मिले बयानों के जरिए मिलती है. आमतौर पर ये लोग बाहरी संपर्क को खतरे के रूप में देखते हैं और सामना होने पर हमला कर देते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.