फिर भिड़े अफगानिस्तान और पाकिस्तान, सीमा पर जमकर हुई गोलीबारी, मुनीर के सीडीएफ बनते ही पाक फौज की नापाक हरकतें शुरू

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:December 6, 2025 1:39 PM IST

अफगानिस्तान की सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए. इसके बाद अफगान सेना ने जवाब दिया.

Afghanistan-Pakistan conflict: पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर अब आधिकारिक रूप से देश के सबसे ताकतवर शख्सियत बन गए हैं. मुनीर के सीडीएफ का पद संभालने चंद घंटों बाद ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर माहौल फिर गरमा गया. डूरंड लाइन पर एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है.

Advertising
Advertising

सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई

ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर झड़प शुरू करने का आरोप लगाया है. दोनों देशों के बीच इससे पहले भी सैन्य झड़प हो चुकी है. सऊदी अरब समेत कई मुस्लिम देशों ने दोनों देशों के बीच सुलह कराने की कोशिश की है लेकिन पाकिस्तानी फौज के अड़ियल रवैये के कारण शांति स्थापित करने की कोशिशों का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. शुक्रवार देर रात हुई नई ड़प ने सीजफायर कराने की कोशिशों को नाकाम कर दिया.

तालिबान ने क्या कहा?

अफगानिस्तान की सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए. इसके बाद अफगान सेना ने जवाब दिया.

मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "दुर्भाग्य से, आज शाम पाकिस्तानी पक्ष ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की ओर हमले किए. जिसके बाद इस्लामिक अमीरात सेना को जवाब देना पड़ा."

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी शुरू हुई और देर रात तक जारी रही. पाकिस्तान के चमन जिला अस्पताल के अधीक्षक मुहम्मद ओवैस के अनुसार, गोलीबारी के बाद एक महिला समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में लाया गया था.

बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक अस्थिर सीमा है जिस पर एक महीने से ज्यादा समय से भारी लड़ाई चल रही है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर कई हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तान से भारी संख्या में अफगान शरणार्थियों को भी निकाला जा रहा है. पाकिस्तान का आरोप है खैबर-पख्तूनवा प्रांत में सक्रिय टीटीपी आतंकियों का अफगान तालिबान का समर्थन हासिल है. अफगानिस्तान ने इन आरोपों का खंडन किया है.

(इनपुट- एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें