बांग्लादेश में उस्मान हादी के बाद एक और छात्र नेता के सिर में मारी गई गोली, जानें कैसे ही उसकी हालत

Bangladesh student leader shot: यह घटना खुलना में हुई है और अज्ञात हमलावरों ने इसे अंजाम दिया है.

Published date india.com Published: December 22, 2025 2:30 PM IST
बांग्लादेश में उस्मान हादी के बाद एक और छात्र नेता के सिर में मारी गई गोली, जानें कैसे ही उसकी हालत

Bangladesh student leader shot: छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के एक हफ्ते के भीतर ही , सोमवार को बांग्लादेश में एक और नेता को गोली मार दी गई. पीड़ित की पहचान मोतालेब शिकदर के रूप में हुई है, जिसे खुलना में हमलावरों ने सिर में गोली मारी है.

कौन है पीड़ित छात्र नेता

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, शिकदर नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) का नेता हैं, जो इसके खुलना डिवीजनल प्रमुख और NCP श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक के रूप में काम करता है. नेशनल सिटिजन पार्टी की शुरुआत बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन और जातीय नागरिक समिति ने की थी. इस पार्टी की स्थापना इस साल 28 फरवरी को बांग्लादेश के इतिहास में पहली छात्र-नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में हुई थी.

क्या बताया पुलिस ने

अखबार ने सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (जांच) अनिमेष मंडल के हवाले से बताया, बदमाशों ने सुबह करीब 11:45 बजे उनके सिर को निशाना बनाकर गोली चलाई, और उन्हें गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.

कहां लगी है गोली

अधिकारी ने बताया कि मोतालेब खतरे से बाहर हैं, और कहा कि गोली उनके कान के एक तरफ से घुसी, त्वचा को चीरते हुए दूसरी तरफ से निकल गई.

उस्मान हादी की हत्या

2024 के छात्र विद्रोह के बांग्लादेशी नेता उस्मान हादी की गुरुवार को ढाका में 12 दिसंबर को हुए हमले में लगी गोली के कारण मौत हो गई. हादी को 15 दिसंबर को बांग्लादेश से सिंगापुर जनरल अस्पताल (SGH) न्यूरोसर्जिकल इंटेंसिव केयर यूनिट में एयरलिफ्ट किया गया था. पर उसे बचाया नहीं जा सका. इसके बाद से बांग्लादेश में विरोध, प्रदर्शन और हिंसा हो रही है. गुरुवार को चट्टोग्राम में भारतीय असिस्टेंट हाई कमिश्नर के घर पर पत्थर भी फेंकें गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.