पुतिन के बाद अब किसके साथ कार में बैठे पीएम मोदी? कौन हैं क्राउन प्रिंस अल हुसैन

Prince With PM Modi in Car: एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, PM मोदी ने लिखा, हिज रॉयल हाईनेस क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला II के साथ जॉर्डन म्यूजियम जाते हुए.

Published date india.com Published: December 16, 2025 2:04 PM IST
पुतिन के बाद अब किसके साथ कार में बैठे पीएम मोदी? कौन हैं क्राउन प्रिंस अल हुसैन

Prince With PM Modi in Car: इस साल सितंबर में, पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में अपनी द्विपक्षीय बैठक के स्थान तक पुतिन की कार में उनके साथ यात्रा की थी. पुतिन और मोदी की कार की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. अब फिर पीएम मोदी की एक बड़ी विदेशी हस्ती के साथ कार में बैठे तस्वीरें सामने आई हैं.

क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला II ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए. X पर एक पोस्ट में, PM मोदी ने लिखा, हिज रॉयल हाईनेस क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला II के साथ जॉर्डन म्यूजियम जाते हुए.

कौन हैं क्राउन प्रिंस अल हुसैन

क्राउन प्रिंस पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं. वह किंग अब्दुल्लाह द्वितीय और क्वीन रानिया के सबसे बड़े बेटे हैं.

जॉर्डन में PM मोदी

PM मोदी ने जॉर्डन यात्रा पर कहा कि यह नई दिल्ली और अम्मान के बीच संबंधों के विस्तार में एक महत्वपूर्ण और सार्थक कदम है. यात्रा के व्यापक नतीजे, जो रिन्यूएबल एनर्जी से लेकर डिजिटल इनोवेशन तक के क्षेत्रों में फैले हुए हैं, भारत-जॉर्डन साझेदारी की बढ़ती गहराई को दर्शाते हैं. इससे पहले अम्मान पहुंचने के बाद, मोदी का हवाई अड्डे पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने स्वागत किया, जहां उन्हें औपचारिक स्वागत किया गया. PM मोदी का अल हुसैनीया पैलेस में किंग अब्दुल्ला II ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इथियोपिया जाएंगे पीएम मोदी

जॉर्डन से, प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर इथियोपिया जाएंगे, जो अफ्रीकी देश की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी. दौरे के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री ओमान जाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.