AI का बड़ा धमाका, नौकरी से पहले ही निगल गया 12,000 डिग्रियां!
AI Threat: चीन के उच्च शिक्षा संस्थानों और यूनिवर्सिटी ने 12,200 अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम को रद्द किया और 10,200 नए प्रोग्राम शुरू किए है.
विशेषज्ञों का कहना है कि एक प्रोग्राम या डिग्री की जगह दूसरा प्रोग्राम लाना सिर्फ थोड़े समय का समाधान होगा. (photo credit AI, for representation only)
AI Threat: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) से वैश्विक बाजार और शिक्षा में हो रहे बदलाव से बचने के लिए चीन के विश्वविद्यालयों ने बड़ा कदम उठाया है. पड़ोसी देश की यूनिवर्सिटी ने अपने एकेडमिक कोर्स में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के इस कदम का मकसद चीन के विकास लक्ष्यों के साथ बेहतर ढंग से तैयार होना है. इसके तहत हज़ारों पुरानी मानी जाने वाली डिग्रियों को हटाकर नए, टेक्नोलॉजी पर केंद्रित प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं.
कितनी डिग्री रद्द और कितनी शुरू
शिन्हुआ की ओर से बताए गए शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2021 और 2025 के बीच चीन के उच्च शिक्षा संस्थानों ने 12,200 अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम को रद्द या सस्पेंड कर दिया और 10,200 नए प्रोग्राम शुरू किए. रिपोर्ट के मुताबित चीन के 30 प्रतिशत से ज़्यादा यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में बदलाव किए गए.
बड़ी बातें
- लाखों युवा काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं
- ग्रेजुएट लोगों के लिए भी नौकरियों का गंभीर संकट है
- मॉडलिंग और रेंडरिंग जैसे कई मुख्य काम अब AI द्वारा किए जा सकते हैं
- AI के तेज़ी से विकास ने प्रोडक्ट डिज़ाइन पर बुरा असर डाला है
- चीन "भविष्य के उद्योगों" में ग्लोबल लीडर बनना चाहता है
- कई नए प्रोग्राम आर्थिक विकास लक्ष्यों से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं
किन सेक्टर में ज्यादा कटौती
चीन की यूनिवर्सिटी कोर्स में से ज़्यादातर कटौती आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज, विदेशी भाषाओं और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में की गई है. ये पढ़ाई करने वाले 16 प्रतिशत से ज़्यादा युवा बेरोजगार हैं. इसका एक कारण एआई को माना जा रहा है.
यूनिवर्सिटी और छात्र परेशान
यूनिवर्सिटी ऑफ शंघाई फ़ॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने इस साल अपने प्रोडक्ट डिज़ाइन प्रोग्राम में दाखिले रोक दिए. छात्र ने बताया कि यह फैसला इस प्रोग्राम के छात्रों के लिए नौकरी की खराब संभावनाओं पर आधारित था.
नए कोर्स
नौ विश्वविद्यालयों ने 'एम्बॉडीड इंटेलिजेंस' (embodied intelligence) में नए मेजर कोर्स जोड़े हैं. बीजिंग में मीडिया पर केंद्रित एक प्रतिष्ठित संस्थान, कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी ऑफ़ चाइना (CUC) ने कई प्रोग्रामों को रीस्ट्रक्चर करके सुर्खियाँ बटोरी हैं, जिनमें सिनेमैटोग्राफी भी शामिल है. इसे फिल्म और टेलीविजन सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन प्रोग्राम के साथ मिला दिया गया है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंसेज के सीनियर रिसर्चर चू झाओहुई ने चेतावनी दी कि एक प्रोग्राम की जगह दूसरा प्रोग्राम लाना सिर्फ थोड़े समय का समाधान होगा. तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी के दौर में हायर एजुकेशन में और गहरे बदलावों की जरूरत हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें