
जकार्ता, 12 जनवरी | इंडोनेशिया में एयरएशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक ब्लैक बॉक्स मिल गया है। गोतोखोरों ने जावा समुद्र से एयरएशिया की उड़ान संख्या क्यूजेड8501 का ब्लैक बॉक्स ढूंढ निकाला है। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख बैमबैंग सोलिसटियो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एयरबस 320-200 के डैने के नीचे ब्लैक बॉक्स मिला, लेकिन एक अन्य ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि गोताखोर रविवार को एक ब्लैक बॉक्स ढूंढ़ने में सफल रहे।विमान दुर्घटना के कारणों को सुनिश्चित करने में फ्लाइट डाटा और कॉकपिट संवाद रिकॉर्डस (ब्लैक बॉक्स) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एयरएशिया की उड़ान संख्या क्यूजेड8501 28 दिसंबर, 2014 को जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 162 लोग सवार थे। विमान ने इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी।
अब तक समुद्र से 48 शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें से 27 की पहचान हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.