EnglishHindi

एयरएशिया हादसा : समुद्र में 5वीं बड़ी वस्तु मिली

इंडोनेशियाई तलाशी एवं बचाव दल को रविवार को समुद्र तल से पांचवीं बड़ी वस्तु मिली है, जिसे एयरएशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान से संबंधित माना जा रहा है।

Published: January 4, 2015, 2:23 PM IST

जकार्ता, 4 जनवरी | इंडोनेशियाई तलाशी एवं बचाव दल को रविवार को समुद्र तल से पांचवीं बड़ी वस्तु मिली है, जिसे एयरएशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान से संबंधित माना जा रहा है। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यु एजेंसी के प्रमुख बामबांग सोलिस्टियो ने कहा कि समुद्र तल में पाई गई वस्तु 9.8 मीटर लंबी, 1.1 मीटर चौड़ी और 0.4 मीटर ऊंची है।  समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोलिस्टियो ने कहा कि खोज के लिए नौ जहाजों को उस इलाके में भेजा गया है।

हालिया खोज के साथ ही पाए गए वस्तुओं की संख्या पांच हो गई। इससे पहले शनिवार को चार वस्तुएं मिली थीं। सबसे बड़ी वस्तु की लंबाई 18 मीटर थी।  एयरबस ए320-200 में 155 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान 28 दिसंबर को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जाने के दौरान लापता हो गया था। विमान का मलबा मंगलवार को जावा समुद्र में मिला था।  माना जा रहा है कि विमान बोर्नियो द्वीप के सेंट्रल कालीमांतन प्रांत के पांगकलान बन से 153 किलोमीटर दूर कारिमाता स्ट्रेट के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इससे पहले ब्लैक बॉक्स की खोज के लिए ध्वनि स्पंदन यंत्र भेजा गया था।  विमान के मलबे की तलाश में इंडोनेशिया, सिंगापुर, अमेरिका, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, भारत और रूस की एजेंसियां जुटी हुई हैं।
अब तक समुद्र से 31 शवों को निकाला जा चुका है, 30 की पहचान के लिए सुराबाया भेजा गया है।

एक शव की पहचान गुरुवार को हो गई थी।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.