EnglishHindi

एयरएशिया हादसा : 3 और शव बरामद

एयरएशिया विमान हादसे में शुक्रवार को तीन और शव बरामद होने के साथ ही अबतक कुल बरामद शवों की संख्या 46 हो गई है। ये शव अंतर्राष्ट्रीय तलाशी दल ने जावा सागर में पाए हैं।

Published: January 9, 2015, 3:59 PM IST

जकार्ता, 9 जनवरी | एयरएशिया विमान हादसे में शुक्रवार को तीन और शव बरामद होने के साथ ही अबतक कुल बरामद शवों की संख्या 46 हो गई है। ये शव अंतर्राष्ट्रीय तलाशी दल ने जावा सागर में पाए हैं। क्षस बीच विमान के ब्लैक बॉक्स के संकेत भी पकड़ में आए हैं। अंतरा न्यूज के अनुसार, इंडोनेशिया के एक बचाव अधिकारी ने कहा, “विमान में सवार कुल 162 यात्रियों में से अब तक हमने कुल 46 शव बरामद कर लिए हैं।”

अधिकारी ने बताया कि तीनों शव जापानी जहाज जे.एस. कतनामी और जे.एस. ओनामी के जरिए पहले ही इंडोनेशिया में बोर्नियो द्वीप के कालीमांतन प्रांत के एक अस्पताल भेज दिए गए हैं। एयर एशिया का विमान 28 दिसंबर को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जा रहा था और इसी दौरान विमान लापता हो गया था। विमान में 155 यात्री और चालक दल के सात सदस्यों सहित कुल 162 लोग सवार थे।

शवों के मिलने से पहले विमान के ब्लैक बॉक्स के संकेत भी पकड़ में आए हैं। सात गोताखोरों को संकेतों की जांच करने और ब्लैक बॉक्स की स्थिति का पता लगाने के लिए समुद्र में तैनात किया गया है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख, बामबांग सोलिस्तयो ने कहा कि तलाशी अभियान विमान के पिछले हिस्से को बाहर निकालने पर केंद्रित होगा। पानी के अंदर 30 मीटर की गहराई में कीचड़ में धंसे विमान के पिछले हिस्से को गोताखोरों ने बुधवार को खोज लिया था।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.