हमास मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले सारे बंधकों को रिहा करे, वरना भारी कीमत चुकाएगा मध्य पूर्व: ट्रंप

Israel-Hamas conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बंधकों को रिहा न करने वालों को भयानक सजा मिलेगी. अमेरिका के इतिहास में अब तक किसी को इतनी सजा नहीं मिली होगी.

Published date india.com Published: December 3, 2024 9:03 AM IST
हमास मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले सारे बंधकों को रिहा करे, वरना भारी कीमत चुकाएगा मध्य पूर्व: ट्रंप

वाशिंगटन: Israel-Hamas conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फिलिस्तीन (Palestine) के आतंकी संगठन हमास (Hamas) को अंतिम चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा, अगर मेरे राष्ट्रपति पद संभालने यानी 20 जनवरी से पहले हमास ने बंधकों को रिहा नहीं किया तो उसे मध्य पूर्व में भारी कीमत चुकानी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी इजरायली बंधक की हत्या के कुछ घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यह धमकी दी है.

क्या कहा ट्रंप ने

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा: “हर कोई बंधकों के बारे में बात कर रहा है जिन्हें मध्य पूर्व में इतनी हिंसक, अमानवीय स्थिति में रखा गया है. उन्हें पूरी दुनिया की इच्छा के विरुद्ध रखा जा रहा है – लेकिन यह सब बातें हैं, कोई कार्रवाई नहीं. अगर बंधकों को 20 जनवरी, 2025 से पहले रिहा नहीं किया जाता है, जिस दिन मैं गर्व से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करता हूं, तो मध्य पूर्व में बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

उन्होंने आगे कहा, जिम्मेदार लोगों को संयुक्त राज्य अमेरिका इतिहास में किसी भी व्यक्ति से ज्यादा कड़ी सजा मिलेगी. बंधकों को तुरंत रिहा करो.

पर नहीं बताया अपना प्लान

ट्रम्प ने अपनी धमकी के लिए एक समय सीमा दी, लेकिन यह साझा नहीं किया कि अगर बंधकों को तब तक रिहा नहीं किया गया तो वह क्या करेंगे. ट्रंप ने बंधकों को रखने वाले हमास या किसी अन्य आतंकवादी समूह का नाम नहीं लिया.

कितने बंधक

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया. लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक बंधक बना लिए गए. माना जाता है कि 63 लोग अभी भी बंधक हैं. इसमें से चार अमेरिकी अभी भी जीवित हैं.

ट्रंप की यह धमकी इजरायल सरकार द्वारा अमेरिकी-इजरायली नागरिक और बंधक ओमर न्यूट्रा की मौत की पुष्टि के कुछ घंटों बाद आई है. वहीं इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में 63 बंदियों को छुड़ाने में मदद करने वाले फिलिस्तीनियों को बिना किसी नुकसान के वापस लाए गए प्रत्येक व्यक्ति के लिए $5 मिलियन का भुगतान किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.