
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Cyber Attack in US: अमेरिका के डलास शहर में एक साथ कई रैंसमवेयर (फिरौती मांगने वाला सॉफ़्टवेयर) हमले हुए है. कई सरकारी विभाग की वेबसाइट को निशाना बनाया गया है और इनमें पुलिस विभाग की साइट भी शामिल है. साइबर अटैक होने के बाद पुलिस विभाग की वेबसाइट ऑफलाइन हो गई है, लेकिन शहर के लोगों को जरूरी सेवाएं देने वाली साइट अभी सीमित प्रभाव पर है.
मीडिया कंपनी सीएनएन (CNN) के अनुसार साइबर अटैक से डलास पुलिस विभाग की वेबसाइट ऑफलाइन हो गई है, लेकिन अब तक निवासियों के लिए शहर की सेवाओं पर सीमित प्रभाव दिखाई दे रहा है. वहीं शहर के अधिकारियों ने इसको लेकर पुष्टि की है कि कई सर्वर अभी भी रैनसमवेयर की चपेट में हैं. अधिकारी शहर के कंप्यूटर सिस्टम से मैलवेयर के फैलाने के प्रयास को रोकने के लिए काम कर रहे हैं.
इससे पहले इस साल की शुरुआत में ही अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम (NOTAM) की हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं जिसके बाद सैंकड़ों उड़ानों में देरी हुई. इस गड़बड़ी को लेकर कहा गया था कि यह एक साइबर अटैक था लेकिन अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.