'अमेरिका को फिर से महान बनाऊंगा...', राष्ट्रपति बनने के बाद पहले संबोधन में क्या-क्या बोले ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. शपथ लेने के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया. चलिए आपको उनके संबोधन की बड़ी बातें हैं.

Published date india.com Published: January 20, 2025 11:36 PM IST
'अमेरिका को फिर से महान बनाऊंगा...', राष्ट्रपति बनने के बाद पहले संबोधन में क्या-क्या बोले ट्रंप

रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड जे. ट्रंप ने आज यानि 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया. वह 2017 के बाद दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के शीर्ष पद पर आसीन हुए हैं. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल रोटुंडा में उन्हें शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया, साथ ही आने वाले समय में अपनी योजनाओं पर बात की. चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या कुछ बोला?

डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन की 10 बड़ी बातें

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग अब से शुरू होता है. उन्होंने कहा, मैं अमेरिका को सर्वोपरि रखूंगा.
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ‘गर्वित, समृद्ध और स्वतंत्र राष्ट्र’ का निर्माण करना होगी.
  • ट्रंप ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ‘गर्वित, समृद्ध और स्वतंत्र राष्ट्र’ का निर्माण करना होगी.
  • डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग का ‘क्रूर, हिंसक और अनुचित हथियारीकरण’ समाप्त हो जाएगा.
  • ट्रंप ने हत्या प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि ईश्वर ने उन्हें ‘अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए’ जीवन दान दिया.
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका की चुनौतियों का ‘सफाया’ कर दिया जाएगा.
  • ट्रंप ने घोषणा की कि वे अवैध आव्रजन पर नकेल कसेंगे. उन्होंने कहा कि वे देश की दक्षिणी सीमा पर आपातकाल लगाएंगे.
  • ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर हमला करते हुए कहा, कि इसने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले ‘‘खतरनाक अपराधियों’’ को शरण दी.
  • उन्होंने आगे कहा हम अमेरिकी नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए दूसरे देशों के उत्पादों पर कर लगाएंगे.
  • राष्ट्रपति ने कहा कि उनका प्रशासन रंगभेद रहित और योग्यता आधारित समाज का निर्माण करेगा.
  • ट्रंप का कहना है कि वह ‘शांति निर्माता’ और ‘एकता लाने वाले’ बनना चाहते हैं.
  • ट्रंप ने कहा कि पनामा नहर से गुजरने के लिए अमेरिकी जहाजों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने पनामा नहर को वापस लेने का संकल्प जताया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें America की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.