Donald Trump Oath Ceremony Guest List Elon Musk Joe Biden Jaishankar Giorgia Meloni
अमेरिका में आज से 'ट्रंप' युग की शुरुआत, जानिए कौन-कौन हुआ था शपथ ग्रहण समारोह में शामिल?
Donald Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस पहुंच रही हैं. चलिए आपको पूरी गेस्ट लिस्ट दिखाते हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज एक बार फिर से देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. एक तरफ जहां ट्रंप के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर उनके आलोचक परेशान रहे. जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे हुआ. इस मौके पर ट्रंप अपने समर्थकों को संबोधित किया और आने वाले समय में अपनी योजनाओं पर बात की. ट्रंप के शपथ समारोह में दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस पहुंची. चलिए खबर के माध्यम से आपको पूरी गेस्ट लिस्ट दिखाते हैं.
इन बड़ी कंपनियों के मालिक ने की शिरकत
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह (Donald Trump Oath Ceremony) में दुनिया के बड़े कारोबारियों की मौजूदगी समारोह को और खास बनाया. एलन मस्क, जो ट्रंप के चुनाव अभियान का हिस्सा रहे हैं, इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई. उनके साथ अमेजन के मालिक जेफ बेजोस, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और टिक-टॉक के सीईओ शॉ च्यू जैसे बड़े नाम भी समारोह में शिरकत की. इन उद्योगपतियों का आना यह दिखाता है कि ट्रंप को कारोबारी जगत से कितना समर्थन मिला.
भारत से ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कौन गया?
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर के कई बड़े नेता भी शामिल हुए. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर इस कार्यक्रम में भाग लिया. इसके अलावा, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और चीन के उप-राष्ट्रपति हान झेंग भी उपस्थिति रहे. इन नेताओं की मौजूदगी अमेरिका और अन्य देशों के बीच रिश्तों की मजबूती का संकेत देती है.
अमेरिका के ये बड़े नेता भी होंगे शामिल
खबर ये भी है कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में अमेरिका के कई पूर्व राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी शामिल हुए. पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा जैसे दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वर्तमान उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और हिलेरी क्लिंटन भी इस मौके पर मौजूद रहीं. जो बाइडेन, जोकि निवर्तमान राष्ट्रपति थे वो भी समारोह में शामिल हुए. इन लोगों की भागीदारी अमेरिका की लोकतांत्रिक परंपराओं और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की गवाही देती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें America की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.